IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से रौंदा, WTC के फाइनल में पहुंची AUS ,भारत के पास अब आखिरी मौका

0
66
views
IND vs AUS: Australia defeated India by 9 wickets, AUS reached the final of WTC, India now has the last chance
PC: TWITTER

India vs Australia, 3rd Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नया रोमांच आगे जा नागपुर दिल्ली टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम इंदौर टेस्ट हार चुकी है जहां इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी। वहीं अगर भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करना है तो उसे अहमदाबाद का टेस्ट जो कि 9 मार्च से आयोजित होगा उसे जीतना होगा ।

भारतीय पहली पारी में 109 रन बनाए । जहां दूसरी पारी में 163 रनों पर सिमट गई ।आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाया और दूसरी पारी में 78 रन बनाकर मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया . हालांकि भारत ने टॉस जीता था लेकिन हर सेशन ऑस्ट्रेलिया ने जीता।  जहां पुजारा को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज भारत की ओर से लड़ता नजर नहीं आया।

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को चाहिए थे 76 रन

IND vs AUS: Australia defeated India by 9 wickets, AUS reached the final of WTC, India now has the last chance
PC: TWITTER



जीत के लिए 76 रन का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19 ओवर मैं मैच को अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर तीसरे टेस्ट मुकाबला अपने नाम कर श्रृंखला में 2-1 से वापसी की है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में उस्मान ख्वाजा को 0 रन पर आउट कर उन्हें पवेलियन वापस भेज दिया लेकिन इसके बाद 10 ओवर के बाद ट्रेवल्स हेड और लाबूशेन ने मैच को पलट दिया एवं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी ।ट्रेविस हेड ने 53 गेंदों पर 49 रन और लाबू शेन ने 58 गेंद पर 28 रन की पारी खेली और अंत में उन्होंने आगे बढ़कर अश्विन की ओवर में चौका ठोक जीत अर्जित किया।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप



ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को 9 विकेट से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है। जहां अभी भी भारत को ऑस्ट्रेलिया को आखरी टेस्ट मैच को जीतना होगा। देखना दिलचस्प होगा की क्या भारत अहमदाबाद टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here