India vs Australia, 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है या तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीसरे दिन 76 रनों की दरकार है।
वहीं भारत की ओर से दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 59 रन की संघर्ष में ही पारी खेली वहीं पुजारा नाम के दीवार को तोड़ने के लिए स्टीव स्मिथ की सेना ने भरसक प्रयास किया हालांकि लायन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा दुर्भाग्य शाली रहे जहां गेंद बल्ले का किनारा लेकर लेक स्लिप में जा ही रहे थे कि अचानक से ऑस्ट्रेलिया कप्तन स्टीव स्मिथ ने जबरदस्त कैच पकड़कर पुजारा की पारी का अंत किया है। जिसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा की जबरदस्त अर्धशतकीय पारी का भी अंत हुआ आगे खबर विस्तार से।
जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को चाहिए 76 रन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 109 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 197 रन पर ऑल आउट हो गई।
वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम 163 रन पर सिमट गई भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली । अब जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 76 रनों की दरकार है देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय स्पेन गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की सेना को 75 रनों के अंदर रोक सकते हैं या नहीं।
चेतेश्वर पुजारा की जबरस्त पारी

भारत ने अपने ओपनर बल्लेबाजों को 32 के स्कोर पर खो दिया था । वही विकेट गिरने का सिलसिला चालू था । भारत के दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने एक और संभाल कर रखा उन्होंने 142 गेंदों पर 59 रन की जबरदस्त पारी खेली जिसमें उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया ।हालांकि दूसरी छोर से उन्हें किसी भी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। हालांकि एक समय श्रेयस 27 गेंदों पर 26 रन बनाकर मैदान पर उनका साथ बखूबी दे रहे थे लेकिन उनके आउट हो जाने के बाद मैच का रुख बदल गया।
स्टीव स्मिथ ने पकड़ा पुजारा का अविश्वसनीय कैच

दूसरी पारी के 57 वे ओवर की तीसरी गेंद पर पुजारा का जबरदस्त कैच स्मिथ ने स्लिप में कैच पकड़कर किया। जहां लायन की गेंद पर पुजारा बेहद फाइन शॉट लेग साइड में खेल बैठे और स्मिथ ने अपने दाई ओर डाइव लगाकर जबरदस्त कैच पकड़ा और पुजारा की पारी का अंत 59 रन पर किया। जहां यह बेहद बड़ा विकेट था।
वीडियो
Steve Smith 🙏😮#pujara #cheteshwarpujara #INDvAUS #INDvsAUSTest #IndvsAus pic.twitter.com/FwoFM2wmD7
— ßivek¹⁸ (@Bvekgupta) March 2, 2023







