England Women vs South Africa Women, Semi-Final 2 :आईसीसी वूमेन t20 वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच केपटाउन के मैदान पर खेला गया क्या रोमांच से भरपूर इस मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 रनों से जीतकर पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी।
जहां रोमांच से भरपूर मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बाजी मारी जहां दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ गेंदबाज अयबिंगा खाका ने 18 वें ओवर में तीन विकेट हासिल कर मैच को पलट दिया।
मैच का लेखा जोखा
आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हुई भिड़ंत में आखिरकार दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बाजी जीता टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ताबड़तोड़ 164 रन बनाए वह जीत के लिए 165 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन बना पाई।
18 वें over में पलटा मैच

दक्षिण अफ्रीका की हरफनमौला गेंदबाज अयबोंगा खाका ने 4 ओवर में 29 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किया जहां 18 वें ओवर में उन्होंने पूरी गेम को बदल दिया। जहां आखरी तीन ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे वहीं उनके 6 विकेट उनके पास थे। जहां इंग्लैंड की जीत पक्की लग रही थी। जहां हीथर जबरदस्त फॉर्म में लग रही थी और 22 रन पर मैदान पर जमी हुई थी। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह वह इंग्लैंड को बेहद चोट देने वाला था।
खाका ने 18 वें ओवर की पहली गेंद पर जोन्स को एक्स्ट्रा कवर पर बोस के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं खाका ने इसी ओवर के पांचवे गेंद पर एक्सलेस्टोन को फसाया और एक्स्ट्रा ओवर पर कैच आउट करवाया और दवाब का सिलसिला शुरू हुआ। वहीं 18 वें ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रंट को एलबीडब्ल्यू आउट कर खाका ने मैच को पलट दिया । जहां खाका ने 18 वे ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
वहीं आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 13 रन चाहिए थे जहां आखिरी ओवर में इस्माइल ने केवल 6 रन दिए और एक विकेट हासिल किया l जहां सनसनीखेज गेंदबाजी के बलबूते पर दक्षिण अफ्रीका पहली दफा वर्ल्ड कप में पहुंची।
वीडियो
View this post on Instagram







