वीडियो: स्मृति मांधना ने खड़े खड़े जड़ दिया तूफानी छक्का, 9 चौके और 3 छक्के ठोका मचाई तबाही, तोड़ा खुद का रिकॉर्ड

0
45
views
Video: Smriti Mandhana hit a stormy six while standing, 9 fours and 3 sixes wreaked havoc, broke her own record

आईसीसी वूमंस t20 वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेला गया मैच भारतीय टीम ने 5 रन से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है । वहीं बारिश से बाधित इस मैच को भारतीय महिला टीम ने 5 रनों से जीतकर आईसीसी वूमंस t20 वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल में प्रवेश किया । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 155/6 रन बनाये जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाये थे । वहीँ बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ और भारत को जीत मिली ।

जहां इस मुकाबले में भारत के ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना का जबरदस्त योगदान रहा जाए स्मृति मंधाना ने 9 चौके और 3 छक्के लगाकर 56 गेंदों में 87 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जहां ताबड़तोड़ छक्कों ने सेंट जॉर्ज मैदान पर तालियों की गड़गड़ाहट की बरसात कर दी। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का अपने खुद के रिकॉर्ड को भी जानकारी दी गई है।

स्मृति मंधाना का जबरदस्त प्रदर्शन




भारत के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पिछले दो मैचों में अर्धशतक ठोक चुके‌ हैं जहां इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त पारी खेली ।वहीं अब आयरलैंड के विरुद्ध उन्होंने 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जहां उन्होंने 155 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और तीन छक्के की मदद से महज 56 गेंदों पर 87 रन बनाए ।

आपको बता दें कि स्मृति मंधाना ने अपना करियर बेस्ट परफारमेंस दिया।स्मृति मांधना ने उसे पहले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ साल 2009 में 86 रन की पारी खेली थी। जहां चार साल बाद स्मृति ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

स्मृति मांधना के तूफानी तीन छक्कों से गूंजा स्टेडियम

Video: Smriti Mandhana hit a stormy six while standing, 9 fours and 3 sixes wreaked havoc, broke her own record
pc: bcci




स्मृति मांधना ने डेलानी को आड़े हाथों में लिया जहां स्मृति मांधना ने पहले 16 वें ओवर और फिर 18 वें ओवर में डेलानी को छक्का जड़ा। वहीं स्मृति मांधना ने छक्कों का सिलसिला 14 वें ओवर में शुरू किया था। जहां उन्होंने मुर्रे के ओवर में छक्के के साथ अपना 22 वां अर्धशतक ठोका ।

डेलानी के 18 वें ओवर की चौथी गेंद पर स्मृति मांधना ने खड़े खड़े गेंद को सीमा रेखा के पार लॉन्ग ऑफ दिशा में पहुंचाया। जहां गेंदबाज के साथ फिल्डर भी मूक दर्शक की तरह स्मृति के शॉट को केवल निहारते रहे ।

आयरलैंड को रौंद भारत सेमीफाइनल में

साल 2018, साल 2020 और अब साल 2023 में भारतीय महिला टीम ने बारिश से बाधित मैच को 5 रन से जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। जहां पॉइंट्स टेबल में ग्रुप बी में इंग्लैंड और भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई हो गई है। वहीं ग्रुप ग्रुप ए में से ऑस्ट्रेलिया की टीम क्वालीफाई हो चुकी है वहीं न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे क्वालीफायर का नतीजा आना बाकी है।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here