विडियो: चेतेश्वर पुजारा नाथन लायन की जादुई गेंद पर हुए 0 रन पर आउट, 3 गेंद में पुजारा के साथ रोहित हुए आउट

0
87
views
Cheteshwar Pujara was out for 0 runs on the magic ball of Nathan Lion, Rohit was out with Pujara in 3 balls

India vs Australia, 2nd Test:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां आज दूसरे दिन के खेल के पहले सेशन में भारत ने अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं।  रोहित शर्मा ,लोकेश राहुल, श्रेयस और  चेतेश्वर पुजारा जो कि अपना 100 वा  टेस्ट क्रिकेट  मुकाबला खेल रहे थे शून्य पर आउट हो चुके हैं । जहाँ नाथन लायन ने अपने एक ही ओवर में रोहित शर्मा और पुजारा का विकेट चटका कर भारतीय टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया है।

राहुल के बाद कप्तान रोहित भी आउट

भारत को पहला झटका 46 के स्कोर पर लगा जब लोकेश राहुल 17 रन के स्कोर पर  नाथन लायन द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हालाकि किस्मत का सहारा लोकेश राहुल को नहीं मिला । जहां इस सीरीज में लोकेश राहुल को रन की बेहद दरकार थी वहीं ऐसा कुछ देखने मिला नहीं।

नाथन लायन के 20 वें ओवर में लिए 2 विकेट

Cheteshwar Pujara was out for 0 runs on the magic ball of Nathan Lion, Rohit was out with Pujara in 3 balls



पारी के 20 ओवर में नाथन लायन(Nathan Lyon) ने भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बरपाया ।जहां उन्होंने 20 ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया जहां रोहित शर्मा 32 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए थे उन्हें चकमा देकर पवेलियन का रास्ता दिखाया ,तो 20 ओवर की चौथी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा जो कि इस क्रिकेट में अपना 100 वा  मुकाबला खेल रहे थे उन्हें शून्य पर आउट कर चलता किया हालांकि इससे पहले चेतेश्वर पुजारा को भाग्य का साथ मिला था।

20 वे ओवर की चौथी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा नाथन लायन की गेंद को डिफेंस करने के लिए अपने बल्ले को गेंद की दिशा में लगाया लेकिन गेंद बल्ले से लगने से पहले पैड को छूती भी बल्ले से लगी ।जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंग्स ने डीआरएस की मांग की जहां डीआरएस में साफ दिखा कि गेंद पहले पैड से लगा है एवं बॉल ट्रैकिंग डिवाइस में गेंद विकेट को लगती भी नजर आई जहा चेतेश्वर पुजारा  खेल रहे अपने 100 वें टेस्ट मुकाबले में 0 रन पर चलते बने । जहां भारतीय टीम मुसीबत में दिखाई दे रही है।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here