India vs Australia, 2nd Test: अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने छह विकेट 168 रनों पर खो दिए हैं। एक बार फिर भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का जादू चला वही जडेजा भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी एक विकेट हासिल किया एवं मोहम्मद शमी के खाते में दो सफलताएं रहे। वहीं मैच में मजा तब आया जब स्पिन के जादूगर अश्विन ने एक ओवर में ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट लंच से पहले गिरा दिए। जहां स्मिथ का विकेट बेहद शानदार रहा।
अश्विन की जादुई गेंदबाजी
खबर लिखे जाने तक रविचंद्रन अश्विन ने 20 ओवर में 56 रन देकर तीन सफलता अर्जित कर ली हैं । जहाँ स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी का विकेट हासिल किया। वहीं उन्होंने पारी के 23 ओवर में लबुशेन और स्टीव स्मिथ को चलता कर भारतीय टीम को फिर से मैच में लाकर खड़ा कर दिया।
पारी के 22 ओवर की चौथी गेंद पर लाबुशेन को अश्विन ने अपनी टॉप डिलीवरी से एलबीडब्ल्यू आउट किया हालांकि अंपायर ने आउट नहीं दिया और डीआरएस के बाद लबूशेन को 18 रन की पारी खेल वापस जाना पड़ा।
स्मिथ समझ नहीं पाए गेंद

इसके ठीक बाद चौथी नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टीव स्मिथ को 0 रन पर अश्विन अपनी कैरम गेंद से शिकार बनाया। जहां टॉप डिलीवरी पर स्मिथ चकमा खा बैठे। जहां गेंद को डिफेंस करने की चक्कर में अपने बल्ले को लगाया और गेंद बल्ला किनारा लेते हुए सीधी विकेट कीपर भारत के हाथों में गई।
जहां पलक झपकते ही भरत ने कैच लेकर स्टीव स्मिथ को पविलियन के लिए रवाना कर दिया। स्टीव स्मिथ को समझ में आ पाता अश्विन ने कैरम डिलीवरी डाली है इससे पहले ही वे आउट हो चुके थे। एक बार फिर से वे हक्के बक्के होकर मैदान और अश्विन को निहारते रहे।
वीडियो
Ashwin gets two huge wickets of Labuschagne and Smith! 🔥#INDvsAUS
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) February 17, 2023







