वीमेन प्रीमियर लीग में अनसोल्ड रही इस इंग्लिश प्लेयर का टुटा दिल, भावुक होकर किया ये पोस्ट, अर्जुन तेंदुलकर-विराट से रहा खास कनेक्शन

0
61
views
The broken heart of this English player who remained unsold in the Women's Premier League, did this post emotionally, had a special connection with Arjun Tendulkar-Virat
PC: ESPN

वूमेन प्रीमियर लीग में जहां महिला क्रिकेटरों पर जबरदस्त पैसों की बारिश हुई तो दूसरी ओर कुछ नामी प्लेयर्स का अनसोल्ड रहना भी चर्चा का विषय बना जहां एक ओर स्मृति मांधना वूमेन प्रीमियर लीग 2023 की सबसे महंगी प्लेयर बनी जहां उन्हें 3.40 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया तो कई ऐसी प्लेयर भी रहीं जिन्हे कोई खरीदार नहीं मिला। जहां विराट कोहली और तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर को जानने वाली प्लेयर भी शामिल रहीं।

बीसीसीआई की जबरदस्त पहल

आईपीएल की अपार सफलता के बाद अब वूमेन प्रीमियर लीग भी तहलका मचाने के लिए तैयार है। जहां साल 2023 में पहला संस्करण खेला जाएगा। वहीं आपको बता दें की कुल 448 प्लेयर्स ने पंजीकरण इस लीग के लिए करवाया था जहां 87 प्लेयर्स पर बोली लगाई गई।

इंग्लैंड की धाकड़ प्लेयर डैनी रहीं अनसोल्ड

इंग्लैंड की हरफनमौला प्लेयर डैनी का अनसोल्ड रहना बेहद हैरान करने वाला रहा। जहां डैनी ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार शतक ठोक चुकी हैं। जहां उनके आंकड़े शानदार हैं । इंग्लैंड की धाकड़ ओपनर ने 140 टी 20I में 2276 रन 124 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं जहां उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतक टी 20I में ठोके हैं। वहीं 46 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

डैनी का टूटा दिल

डेनियल वाइट ने 25 जनवरी को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था जब बीसीसीआई ने वूमेंस प्रीमियर लीग के लिए 5 बिडर की लिस्ट जारी की थी। जहां डेनियल ने लिखा था ” यह बेहद शानदार है यह काफी रोमांचक होने वाला है।



जहां किसी भी 5 फ्रेंचाइज ने डेनियल पर बोली नहीं लगाई और वे अनसोल्ड रहीं। अडानी स्पोर्ट्स लाइन ( गुजरात), इंडिया विन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ( मुंबई इडनियंस) , रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर , जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ( दिल्ली कैपिटल) , उप  वॉरियर्स किसी भी टीम ने डेनियल पर भरोसा नहीं जताया। इसके बाद डैनियल का भावुक बयान सामने आया है।

जहां उन्होंने यह लिखा की

The broken heart of this English player who remained unsold in the Women's Premier League, did this post emotionally, had a special connection with Arjun Tendulkar-Virat
PC: TWITTER

गौरतलब हैं की डेनियल और अर्जुन तेंदुलकर दोस्त माने जाते हैं जहां इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के पोस्ट को ये पसंद करते हैं साथ में ही इंग्लैंड में एक साथ अभ्यास सत्र में दिनों को अभ्यास करते हुए भी देखा गया है। वहीं विराट कोहली डेनियल के आइडियल में से एक रहे हैं जहां इंग्लैंड में वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली और डेनियल ने साथ फोटो भी क्लिक करवाई थी। जहँ वीरा ने उन्हें अपना बल्ला भी भेंट किया था ।लिहाजा भारतीय क्रिकेट से डेनियल को सदा से प्यार रहा है और वूमेन प्रीमियर लीग में चुना ना जाना वाकई दिल तोड़ने वाला है।



पोस्ट

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here