WPL ऑक्शन में आज सबसे बेहतरीन नजारा यह देखने मिला जहां अब तक पुरुषों के ऑक्शन पर भारी बोली और पुरुष क्रिकेटरों पर पैसों की बारिश होती दिखाई दे रही थी वहीं अब महिला प्लेयर्स पर पैसों की बारिश वूमेन प्रीमियर लीग में होती दिखाई पड़ी । जहां भारत की तेज महिला गेंदबाज रेणुका पर भी जमकर धन वर्षा हुई जहां मार्की प्लेयर में रेणुका शामिल रही। जहां भारतीय की इस तेज बॉलर के लिए WPL Auction में दिल्ली और बैंगलोर फ्रेंचाइज के बीच जमकर जंग देखने मिली। वहीं लाइव ऑक्शन देख रही रेणुका और टीम इंडिया के प्लेयर ने जमकर जश्न मनाया वहीं रेणुका ने स्मृति मांधना को गले से लगा लिया।
50 लाख था रेणुका सिंह का बेस प्राइस

गैरतलब है की रेणुका जिनका बेस प्राइस 50 लाख था वह पलक झपकते ही 1.5 cr में तब्दील हो गया। जहां भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका ने कुल 28 टी 20 मैच में शिरकत की है वहीं वर्ल्ड कप में रेणुका ने गदर मचा दिया था। जहां रेणुका का नाम आने के साथ ही दिल्ली कैपिटल ने रुचि दिखाते हुए 50 लाख में उन्हें खरीदने के लिए हामी भरी ।
70 लाख में बैंगलोर कूद पड़ी और रेणुका के लिए प्ले कार्ड खड़ा कर दिया। 80 लाख में फिर से दिल्ली कैप्टिल्स मैदान पर कूदी। 85 लाख पर फिर से बंगलौर सामने आई । पलक झपकते ही दिल्ली ने 90 लाख कर दिया। 130 पर अब बैंगलोर आकर रूकी l। 1.4 CR पर अब दिल्ली भी आ खड़ी हुई। वहीं rcb ने अंत में 1.5 cr में भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका को टीम में शामिल किया।
रेणुका सिंह के आंकड़े
साल 2021 में रेणुका ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। जहां उन्होंने 7 वंडे मैच कुल 18 विकेट हासिल किए वहीं 27 टी 20 मैच में रेणुका ने कुल 24 सफलता अर्जित की हैं। वहीं अब रेणुका भारत की स्ट्राइक गेंदबाज भी हैं। वहीं स्मृति मांधान के साथ रेणुका सिंह भी आरसीबी का हिस्सा बन चुकी हैं।
वीडियो
Yet another lovely video – the celebration is simply incredible.
Renuka Singh Thakur joins Smriti Mandhana in RCB. pic.twitter.com/63OteaQwKC
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 13, 2023







