भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इसके पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रनों से हराया था। जिसके चलते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भारत का पॉइंट्स परसेंटेज बेहतर हुआ है। हालांकि भारतीय टीम अभी पांचवें स्थान पर बनी हुई है। बता दें कि भारतीय टीम को अभी 7 मैच खेलने हैं। जहाँ भारतीय टीम रोहित की कप्तानी में जीत के इरादे से भरी हुई लग रही है ।
भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। हालांकि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करके फाइनल में जगह बना सकती है और फाइनल जीत भी सकती है।
पॉइंट टेबल

भारत ने अब तक 54.16 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आस्ट्रेलिया की टीम 77.77 प्रतिशत अंक लेकर पहले पायदान पर मौजूद है। वहीं पाकिस्तान की टीम 66.66 प्रतिशत प्राप्त करके दूसरे पायदान पर मौजूद है। जबकि श्रीलंका की टीम ने भी 66.66 फीसदी अंक हासिल किए हैं और वह तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम है। उसने 60 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के पास बचे हैं 7 मैच
भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी 7 टेस्ट खेलेगी। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के अलावा सात मैच भारत खेलेगा। इन 7 मैचों में 6 मैच भारतीय टीम एशिया में खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 1 टेस्ट मैच होगा। बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैच होगा। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच को छोड़कर भारतीय टीम के लिए बाकी मैच जीतने आसान होंगे।
भारत का फाइनल में पहुंचने के लिए क्या है समीकरण?
भारत के पूर्व क्रिकेटर और बेहतरीन कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल के लिए भारत की राह कितनी मुश्किल है। आकाश चोपड़ा ने बताया है कि अगर भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है, तो आस्ट्रेलिया को सभी 4 टेस्ट मैच जीतने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका के खिलाफ भारत का 2-0 से जीतना लगभग तय है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ भी दोनों टेस्ट जीतना आसान होगा। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट को जीतने की सबसे बड़ी चुनौती होगी।







