वीडियो: मोहम्मद शमी ने 3 छक्के लगाकर तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में विराट-युवराज का रिकॉर्ड, 37 रनों की धमेकदार पारी खेल लूटी महफिल

0
46
views
Mohammed Shami broke Virat-Yuvraj's record in Test cricket by hitting 3 sixes, played a blistering innings of 37 runs
PC: TWITTER

India vs Australia, 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त 223 रनों की बढ़त ले ली है। जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रनों पर सिमट गई। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के 120, अक्षर पटेल के 84, जडेजा के 76 और शमी की बहुमूल्य 37 रनों की पारी की बदौलत पहली पारी में 400 का आंकड़ा प्राप्त करने में कामयाब रही।  वहीं मोहम्मद शमी की आतिशी पारी ने नागपुर के दर्शकों का दिल जीता यही नहीं शमी ने 3 छक्के जड़ भारत के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली और युवराज सिंह के टेस्ट क्रिकेट में छक्के का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आगे खबर विस्तार से ।

मोहम्मद शमी की सनसनीखेज पारी

जडेजा के 76 रन पर आउट हो जाने के बाद उतरे मोहम्मद शमी ने अक्षर पटेल का बखूबी साथ दिया जहां उन्हें किस्मत का सहारा भी मिला। वहीं इसका फायदा उठकर मोहमद शमी ने ताबड़तोड़ 37 रन ठोक दिए जिसमें 2 चौके और 3 जबरदस्त छक्के शामिल थे। वहीं शमी और अक्षर के बीच 86 गेंद में 52 रनों की अहम साझेदारी हुई। जहां दोनों प्लेयर ने सुझबुझ के साथ खेला।

Mohammed Shami broke Virat-Yuvraj's record in Test cricket by hitting 3 sixes, played a blistering innings of 37 runs
PC: TWITTER

मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल के 52 रनों के साझेदारी का नतीजा ही था की टीम इंडिया ने 200+ का लीड अर्जित कर पाई। वहीं आने के साथ मोहम्मद शमी ने कुछ समय मैदान पर बिताया लेकिन अधिक देर तक हाथों को रोक कर नहीं रख सके। जहां स्लॉट पर आई गेंद par करारा प्रहार किया।

मर्फी के ओवर में जड़े तीन छक्के



जहां एक ओर मर्फी जिन्होंने भारत के सभी दिगाजों को चलता किया उन्हें ही मोहम्मद शमी ने आड़े हाथों में लिया जहां एक ओवर में लगातर 2 छक्के जड़े। वहीं मर्फी के ओवर में ही उन्होंने अपने 3 छक्के जड़ विराट और युवराज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

मोहम्मद शमी ने तोड़ा युवराज और विराट का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में अब मोहम्मद शमी अपने 25 छक्के पूरे कर चुके हैं इसके साथ ही उन्होंने विराट के टेस्ट क्रिकेट में लगाए हुए 24 और युवराज के 21 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जहां यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here