न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 261 रनों का लक्ष्य, पूजा की घातक गेंदबाजी, एमेलिया ने रचा इतिहास, स्कोरकार्ड

0
135
views
New Zealand gave India a target of 261 runs, Pooja's lethal bowling, Amelia created history, scorecard
PC:ESPN/Twitter

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का आठवां मैच है हेमिलटन के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए, भारत को जीत के लिए 261 रनों की दरकार है।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की ओर से सोफिया डिवइन ने 30 गेंदों पर ताबड़तोड़  35 रन बनाए, उन्होंने 7 चौके जड़े ।अमेलिया ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की पारी खेली । एमी ने 9 चौके की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज केटी मार्टिन ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से 41 रन बनाए।

अमेलिया केर भारत के खिलाफ महिला एकदिवसीय मैचों में लगातार पांच पचास से अधिक स्कोर के साथ पहली बल्लेबाज बनी

भारत की गेंदबाजी की बात की जाए भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत अच्छी की जहां न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाज सूजी ब्रेड और सोफिया 54 रन पर पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि न्यूजीलैंड ने इसके बाद पारी को संभाल लिया एवं एमिली एमी और केटी मार्टिन ने जबरस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। भारत के सबसे सफल गेंदबाज पुजा ने 10 ओवर में 34 रन देकर चार विकेट चटकाए। राजेश्वरी गायकवाड़ ने 10 ओवर में 46 रन देकर दो विकेट तथा झूलन गोस्वामी ने 9 ओवर में एक विकेट तथा दीप्ति शर्मा ने 8 ओवर में 52 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

 

भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन

एक समय न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 300 के आसपास जाता हुआ दिखाई दे रहा था लेकिन पूजा राजेश्वरी तथा झूलन गोस्वामी ने बड़े लोगों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 260 रनों पर रोक दिया।

दूसरी जीत की तलाश में भारतीय टीम

वर्ल्ड कप 2022 का शुभारंभ भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 107 रनों की वजह से किया था वही देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड जैसे धाकड़ टीम को क्या भारतीय टीम हराकर प्वाइंट्स टेबल पर टॉपर पहुंच पाती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here