INDVSAUS: बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से ठीक पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उड़ाया भारतीय बल्लेबाज़ों का मजाक! 36 रन पर आल आउट का वीडियो किया साझा 

0
42
views
INDVSAUS: Cricket Australia made fun of Indian batsmen just before the Border-Gavaskar Test series! Shared video of all out on 36 runs
PC: TWITTER

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया घेरने के साथ दवाब में भी डालने की भरपूर कोशिश करती नज़र आ रही है । जहाँ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर वो वीडियो डाला है जिसके बाद हर एक भारतीय फैंस भारत की जीत की कामना दुगुनी जोश से करता नज़र आ रहा है । जब अब बल्ले और गेंद की युद्ध से पहले सोशल मीडिया पर यह मामला तूल पकड़ता नज़र आ रहा है । जहाँ क्रिकेट फैंस दो हिस्सों में बट चुके हैं । वीडियो में भारतीय टीम महज 36 रन पर आउट हो गई थी और उस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने नेहड़ आराम से जीत लिया था ।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट खेलेगा भारत

भारत को ऑस्ट्रेलिया के बीच भारतीय सरजमीं पर 6 साल बाद टेस्ट मैच खेला जायेगा जहाँ  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 4 टेस्ट और 3 वनडे खेलने हैं। 9 फरवरी से नागपुर में पहला टेस्ट शुरू होगा।  17 फरवरी को दिल्ली में दूसरा टेस्ट आयोजित किया जायेगा , एक मार्च को धर्मशाला में तीसरा टेस्ट और 9 मार्च को अहमदाबाद में चौथा टेस्ट खेला जाएगा। 17, 19 और 22 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से 3 वनडे भी खेला जाना है ।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (सक्रिय खिलाड़ी):

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक रन (सक्रिय खिलाड़ी) की  बात की जाये तो पहले स्थान पर चेतेश्वर पुजारा हैं  जहाँ उन्होंने 1893 रन 54.08 के औसत से बनाये हैं । दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं जिन्होंने 1742 रन 72.58 के औसत से बनाये हैं । तीसरे पायदान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 1682 रन 48.05 के औसत से बनाये हैं वहीँ चौथे स्थान पर  डेविड वार्नर हैं जिन्होंने 1148 रन 33.76 के औसत से बनाये हैं ।

19 साल से भारत में भारत के खिलाफ सीरीज जीत का इंतजार

साल  2004 से भारतीय सरजमीं पर भारत को हारने में ऑस्ट्रेलिया कामयाब नहीं हो पाया है। जहाँ  ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2004 में 4 मैचों की सीरीज में भारत को 2-1 से हराया था। वही इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर हावी रही । आलम यह रहा की साल 2013 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का सपुड़ा साफ़ करने में भी कामयाब रही थी ।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डाली वीडियो

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैच का वीडियो डाला  है जहाँ भारतीय टीम 36 रन पर सिमट गई थी । जसका एकमात्र मकसद ऑस्ट्रेलिया टीम को जोश से भरने का लग रहा है । लेकिन अगर आंकड़ों के लिहाज से बात की जाये तो भारत का पलड़ा काफी भारी है । वहीँ ऑस्ट्रेलिया को गाबा टेस्ट को भूलना नहीं चाहिए जहाँ पंत ने उस मैच को भारत के नाम कर दिया था ।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here