Ranji Trophy 2022-23: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का आगाज जहाँ 9 फरवरी से शुरू होने जा रही है वही भारतीय टीम से बाहर चल रहे मयंक अगवाल ने आतिशी शतक ठोककर चयनकर्ता का धयान आकर्षित किया है वहीँ अपने बल्ले से उन्होंने यह साबित कर दिया है की उन्हें भी एक बार फिर से टीम इंडिया में मौका मिलना चाहिए ।
मयंक अग्रवाल के बल्ले से हुई रनों की बरसात
भारतीय टीम में मौजूदा समय में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका के लिए प्रबल दावेदार हैं वहीँ मयंक अग्रवाल भारतीय टीम के संरचना के चलते काफी समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं । हालाकिं डोमेस्टिक सर्किट में उन्होंने रन बर्षा कर दी है जहाँ मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने कर्नाटक की टीम से खेलते हुए शतकीय पारी खेली । जहाँ उन्होंने सेमीफाइनल मैच में उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ शतक ठोक तहलका मचा दिया है ।
मयंक अग्रवाल ने कप्तानी पारी खलते हुए महज 215 गेंद में शतक ठोका वहीँ अभी भी वे मैदान पर 246 गेंद में 110 रन बनाकर जमे हुए हैं । हालाकिं सौराष्ट्र को उन्हें आउट करने के एक मौका मिला था लेकिन मयंक इसके बाद डटे रहे । मयंक ने अपनी नाबाद पारी में 11 चौके और 1 छक्का ठोक चुके हैं । जहाँ उन्होंने अपने 50 रन केवल छक्के और चौके की मदद से 12 गेंद में पुरे किये ।
मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की इस शतकीय कप्तानी पारी के दम पर कर्नाटक टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं. वहीँ मयंक नेrunji के इस सत्र में कुल 9 मैच की 12 पारियों में 796 रन बना चुके हैं जहाँ वे केवल 800 रन से 4 रन दूर हैं ।
मयंक अग्रवाल का टेस्ट करियर

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 12 मार्च 2022 को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था , जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में 4 और 22 रन बनाए थे। जहाँ श्रीलंका के खिलाफ 3 पारियों में मयंक ने सिर्फ 19.66 की औसत से 59 रन ठोके थे। इसके बाद से ही वे टेस्ट से अलग चल रहें हैं । मयंक अग्रवाल के टेस्ट करियर की बात की जाये तो उन्होंने कुल 21 टेस्ट मैच में 41.33 की औसत से 1488 रन ठोके हैं जहाँ उन्होंने 5 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं ।
वीडियो
Mayank Agarwal scores a century in Ranji trophy Semi final against Saurashtra
POV: Watching my first ever match in live at M.Chinnaswamy Stadium #KAvsSAU #Ranjitrophy pic.twitter.com/RMuhHiT0SZ
— Manjunath G Vastrad (@Manju101120) February 8, 2023







