वीडियो: शुभमन गिल को आउट करने लेथम ने चली चाल, स्लो मोशन में पकड़ी गई चाल, पानी-पानी हुआ प्लेयर 

0
78
views
Latham moves to dismiss Shubman Gill, caught in slow motion

India vs New Zealand, 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ भारत के सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्तिथि में है । जहाँ रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । वहीँ शुभमन गिल ने आतिशी पारी खेलते हुए जबरदस्त तीसरा शतक पूरा किया । वहीँ मैच के दौरान लेथम उन्हें आउट करने के लिए अलग हथकंडा अपनाते नज़र आये जहाँ हिट विकेट की अपील भी हुई । जहाँ स्लो मोशन में साफ़ देखा गया की शुभमन की गलती नहीं थी जहाँ लेथम के हाथों से बेल्स हिली थी । आगे खबर विस्तार से ।

शुभमन की जबरदस्त पारी

 

भारतीय पारी की शुरुआत करने आये रोहित-गिल ने पहले विकेट के लिए 73 बॉल पर 60 रन की जोड़ दिए और टीम को जबरदस्त शुरुआत दी ।रोहित शर्मा 38 बॉल पर 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीँ इसके ठीक बाद 8 रन बनाकर विराट भी सेंटनेर बोल्ड हुए ।

शुभमन  गिल अपने वनडे करियर का तीसरा शतक पूरा किया जहाँ वे सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर भी बने । जहाँ उन्होंने महज 19 पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया । इससे पहले विराट ने 27 मैचों की 24 पारियों में वनडे के 1000 रन पुरे किये थे वहीँ शिखर धवन ने यह कारनामा  24 मैचों की 24 पारियों में किया था ।

41 वे ओवर की चौथी गेंद पर ब्रेसवेल के ओवर में शुभमन ने कट शॉट खेला और 2 रन लिए । जहाँ विकेट के करीब लेथम  के दस्ताने से गेंद बेल्स को छू गई और लाइट जल पड़ी वही कीवी ने आउट की अपील की लेकिन बेल्स का संपर्क गेंद की बजाय लेथम के दस्ताने से हुई थी और यह स्लो मोशन से पता चला जहानलेथम की चालाकी पकड़ी गई । वहीँ इसके बाद छक्के के साथ शुभमन गिल ने 150 रन पुरे किये ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here