वीडियो:  शिवम मावी डेब्यू में रहे हावी, 4 विकेट लेकर मचाई तबाही, इनस्विंग पर किया निसांका को ढेर, उड़ाए होश, तोड़ा ये रिकॉर्ड 

0
48
views
Shivam Mavi wreaked havoc by taking 4 wickets in his debut

मुंबई के वानखेड़े मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच हुए रोमांचक मैच में भारत ने मैच को 2 रन से जीत कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है । जहाँ इस मैच में मेहमान देश श्रीलंका के विरुद्ध भारत ने 2 प्लेयर का डेब्यू करवाया । जहाँ इस मैच में  उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी शिवम मावी और पंजाब के शुभमन गिल को टी 20 इंटरनेशनल खेलने के लिए अपना कैप दिया गया । वहीँ  गिल तो 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन शिवम् मावी ने विकेटों के तूफानी कहर से श्रीलंका को पस्त कर दिया  । मावी ने अपनी आग उगलती गेंदबाजी में कहर बरपाया और 4 विकेट हासिल कर इतिहास इ पन्नों पर अपनी अमिट छाप छोड़ दी ।

शिवम् मावी की जबरदस्त गेंदबाज़ी

मुंबई के वानखेड़े मैदान पर किसने सोचा होगा की 162 के स्कोर का बचाव भारतीय गेंदबाज़ कर पायेगें लेकिन सभी शंकाओं का उत्तर भारत के तेज गेंदबाज़ों ने अपनी आग उगलती गेंद से किया जहाँ पदार्पण कर रहे युवा मावी ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की और अपने पहले मैच में ही उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किया । वहीँ उमरान ने 2 और हर्षल को 2 सफलता मिली ।

शिवम मावी डेब्यू में चार विकेट चटकाने वाले  तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उनसे पहले बरिंदर स्रान, प्रज्ञान ओझा के नाम भी डेब्यू में चार विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है। मावी डेब्यू में चार विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।

मावी ने पहले ओवर की 5वी  गेंद पर लिया विकेट

मावी ने अपने करियर के पहले ही ओवर में विकेट चटकाया और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने प्रवेश स्वैग से किया । मावी ने अपने टी-20 करियर के पहले ही ओवर में भारत को फली सफलता दिलाकर दर्शकों का दिल जीत लिया । अपने पहले ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद  पर मावी कको चौके लगाए गए । वहीँ अपने प्लान पर अडिग मावी की पांचवीं बॉल ऑफ स्टंप पर फुलर लेंथ रखी। ये गेंद इन स्विंग हो गई। निसंका इसे समझ नहीं सके और क्लीन बोल्ड हो गए। जहाँ गेंद का कोई आता पता चला । निसंका ने 3 बॉल पर एक रन बनाया।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here