भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मीरपुर में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने अपने बल्ले से कहर बरपाया जहाँ चौके और छक्के ने स्टेडियम में जान से ला दी । बांग्लादेश ने जहाँ टॉस जीतकर अपनी पहली पारी में 227 रन बनाये उसके जवाब में एक समय भारत ने अपने 94 रन पर 4 विकेट खो दिए थे जहाँ ऋषभ पंत और श्रेयस ने पारी को संभाला और भारत को 253 रन तक लेकर गए । हालाकिं ऋषभ पंत केवल 7 रन से अपने छठे शतक से चुके लेकिन उन्होंने भारत को कठिन समय से उबारा जहाँ एक समय भारतीय टीम बांग्लादेश के 227 रन के पीछा करते समय लड़खड़ाती नज़र आ रही थी ।
ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने ठोका 11 वा अर्धशतक
ऋषभ पंत 93 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों कैच कराया। इससे पहले ऋषभ पंत ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और तेज रन बनाये जहाँ उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाज़ों को रिमांड पर लेते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के जड़े । जहाँ इस साल वह दो बार 93 रन के स्कोर पर आउट हुए इससे पहले वे इंग्लैंड दौरे पर 93 रन पर आउट हुए थे । जहां ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ गर्दा उड़ा दिया ।
आपको बता दें की ऋषभ पंत कुल 6 दफा नर्वस 90 का शिकार हो चुके हैं ।
91 बनाम इंग्लैंड
92 बनाम वेस्ट इंडीज
92 बनाम वेस्ट इंडीज
96 बनाम श्रीलंका
97 बनाम ऑस्ट्रेलिया
93 बनाम बांग्लादेश
ऋषभ पंत को मेंहदी हसन ने अपनी जाल में फसाया
गौरतलब है की मेंहदी हसन ने ऋषभ पंत के खिलाफ जबरदस्त वापसी की जहाँ पिछले ही ओवर में ऋषभ पंत ने उन्हें लॉन्ग ऑन की दिशा में 100 मिटेर का छक्का ठोका था वहीँ 68 वे ओवर की पांचवी गेंद पर ऋषभ पंत आउट हुए जहाँ हसन की अंदर आती गेंद पर ऋषभ पंत बैक फुट पर गए लेकिन गेंद की अतिरिक्त उछाल को ऋषभ पंत पढ़ नहीं पाए और गेंद पंत के बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट कीपर नुरुल हसन के दस्ताने में गई और 93 के आतिशी स्कोर पर पंत को किस्मत का सहारा नहीं मिला और वे आउट हुए ।
वीडियो
Rishabh Pant tremendous knock on Day 2 of the 2nd Test 👏👏!#INDvBAN #IPL2023 pic.twitter.com/kILxHe1Ty2
— CricketFans (@_fans_cricket) December 23, 2022








