वीडियो: जयदेव उनादकट की खतरनाक आउटस्विंगर पर उड़े मुशफिकुर रहीम के होश, पंत की छूटी हसी

0
126
views
ind vs ban: Jaydev Unadkat's dangerous outswinger shocked Mushfiqur Rahim
pc: Twitter

Ind Vs Ban  2nd test : भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच ढाका के मैदान पर खेला जा रहा है । जहाँ इस मैच में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है । वहीँ ढाका टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया है । जहाँ  इस मैच में भारत ने अपने  प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव किया है। जहाँ  पिछले मैच के मन ऑफ़ द मैच रहे कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनादकट की 12 साल बाद मौका दिया गया है । वहीँ 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे जयदेवन जबरदस्त प्रदर्शन किया और आने के साथ विकेट चटकाए ।

बांग्लादेश पर कसा भारत ने शिकंजा

खबर लिखे जाने तक भारत ने 166 रन पर 4 विकेट गिरा दिए हैं । जहाँ इन 4 विकेट में से 2 विकेट जयदेव ने चटकाए और बांग्लादेश की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है ।भारत की ओर से जयदेव उनादकट ने खबर लिखे जाने तक  दो विकेट लिए वहीँ  उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने एक एक विकेट हासिल किया हैं ।

जयदेव ने हासिल किये दो विकेट

12 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद जयदेव ने अपना टेस्ट का पहला विकेट जाकिर हसन को आउट कर के लिया । जहाँ हसन ने कट करना चाहते थे और गेंद चौथे स्लिप पर  केएल राहुल के हाथो में गई । जहाँ 15 के स्कोर पर हसन आउट हुए ।

ऑउटस्विंग पर किया मुशफिकुर रहीम को चलता

ind vs ban: Jaydev Unadkat's dangerous outswinger shocked Mushfiqur Rahim

41 वे ओवर में जयदेव की जबरदस्त आउट स्विंग गेंद को मुशफिकुर रहीम पढ़ नहीं पाए और गेंद कजो उसकी लाइन से खेलने के चक्कर में बल्ले को गेंद से लगा दिया जहाँ गेंद ने काटा बदला और बल्ले को छूती हुई विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में गई जहाँ इस शानदार गेंद का कोई भी उत्तर मुशफिकुर रहीम के पास नहीं था और 26 रन के स्कोर पर मुशफिकुर रहीम की पारी का अंत हुआ । जहाँ कैच लेने के बाद ऋषभ पंत हस्ते हुए नज़र आये और आउट स्विंग का इशारा जयदेव को करते नज़र आये ।

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here