पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया ।जहां यह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। केवल बल्लेबाजों ने इस मैच में जौहर दिखाए। जहां दोनों टीमों को ओर से बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए ।वहीं गेंदबाजों के लिए मैदान कब्रगाह बना रहा। लेकिन अपने कॉमेडी अंदाज के लिए जाने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को मायूस नहीं किया जहां उन्होंने जमकर दर्शकों का मनोरंजन ठुमके लगाकर के।
विराट की राह चले वार्नर
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर अलग-अलग गानों पर एक्टिव रहने वाले डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के रावलपिंडी के ग्राउंड में भी काफी कॉमेडी अंदाज में दिखे। जहां उन्होंने दर्शकों की मांग पर कभी भंगड़ा तो कभी ठुमके लगाकर उनका मनोरंजन किया। गौरतलब है कि भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के ही तर्ज पर उन्होंने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया आपको बता दें कि विराट कोहली भी मैदान पर कभी भंगड़ा तो कभी अपने मूव से दर्शकों का मनोरंजन करने से नहीं चूकते हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट के औपचारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी हुआ डेविड वॉर्नर का ठुमका लगाते हुए वीडियो
The crowd and the camera love @davidwarner31 🕺🏼#BoysReadyHain I #PAKvAUS pic.twitter.com/UWQYAjTLsk
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 8, 2022
पहले टेस्ट मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने पहली पारी में टॉस जीतने के उपरांत 4 विकेट के नुकसान पर 476 रन का बड़ा स्कोर बनाया ।इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने पारी घोषित कर दी ।वहीं बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी दमखम दिखाते हुए और 459 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से समान ख्वाजा ने 97 लाबुषाणया 90 स्टीव स्मिथ ने 78 4968 रनों का योगदान दिया वहीं पाकिस्तान की ओर से गेंदबाज नोमान अली ने सर्वाधिक 6 विकेट चटकाए ।दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम ने बिना विकेट खोए 252 रन बनाए इसके उपरांत दोनों टीमों ने ड्रॉ के लिए हामी भरी।
इसे मिला मैन ऑफ द मैच
पाकिस्तान के हरफनमौला बल्लेबाज इमाम-उल-हक को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया ।जहां पहली पारी में इमाम उल हक ने 358 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और दो छक्के की मदद से 157 रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में भी इमाम उल हक ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 223 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली।







