Lanka Premier League: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व विकेटकीपर मोईन अली के बेटे विकेटकीपर आजम खान (Azam Khan) लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) में बड़े हादसे के शिकार बने । जहाँ पालेकेले में खेले जा रहे गॉल ग्लैडिएटर्स और कैंडी फाल्कंस के बीच 9 वे मुकाबले के दौरान आजम खान (Azam Khan) को विकेटकीपिंग के दौरान सर पर जींद लग गई । जहाँ गेंद लगने के साथ वे बेहद दर्द में दिखे आलम यह हुआ की उन्हें 6 लोगों की मदद से तुरंत हॉस्पिटल एडमिट किया गया । आगे खबर विस्तार से । दिक्कत की बात यह थी उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था ।
गॉल ग्लैडिएटर्स और कैंडी फाल्कंस के बीच खेले जा रहे लीग के 9 वे मुकाबले में बड़ा हादसा होते होते बचा जब मैच के दौरान दौरान गॉल ग्लैडिएटर्स के प्लेयर आजम खान के सिर पर चोट लग गई। जहाँ वह दर्द से कहते नज़र आये । गौरतलब है की इस मैच में टॉस जीतकर गॉल ग्लैडिएटर्स ने बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकट पर 153 रन बनाये , जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंडी फाल्कंस की टीम 141 रन 7 विकेट पर बना पाई और यह मैच गॉल ग्लैडिएटर्स ने 12 रन से जीत लिया ।
आजम खान को कराया गया अस्पताल में एडमिट
यह हादसा तब हुआ 16 वे ओवर में घटा जब गॉल ग्लैडिएटर्स के दिए गए जीत के लिए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंडी फाल्कंस के करुणारत्ने और भंडारा बल्लेबाज़ी कर रहे थे जहाँ श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ प्रदीप ने लेग साइड की दिशा में गेंद फेकि जहाँ गेंद वाइड हुई लेकिन जब गेंद विकेटकीपर आजम खान के पास जा ही रही थी की गेंद ने एक टप्पा खाया और गेंद आजम खान के सिर पर जा लगी।
जहाँ सर पर लगने के साथ आजम खान ज़मीन पर बैठ गए और तुरंत मेडिकल टीम ने 6 लोगों की मदद से स्ट्रेचर पर लेकर गए । जहाँ कैंडी के अस्पताल में उनका स्कैन किया गया जहाँ डॉक्टर की टीम ने उन्हें ठीक बताया है ।
वीडियो
— حسام (@ThakurHassam94) December 12, 2022







