INDVSBAN: ईशान-विराट का धमाल ,227 रनों से भारत ने BAN को रौंदा, ये 4 प्लेयर हुए मालामाल, भारत की 2/1 से सीरीज हार

0
206
views
INDVSBAN: Ishaan-Virat's blast, India crushed BAN by 227 runs, these 4 players became rich, India lost the series by 2/1

Bangladesh vs India, 3rd ODI: बांग्लादेश और भारत के बीच  तीसरे और आखिरी मैच में भारतीय टीम ने 227 रन से जीत लिया है ।  टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने  बांग्लादेश को 410 रन का लक्ष्य दिया। जहाँ भारतीय टीम ने ईशान किशन और विराट कोहली के जबरदस्त पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 182 पर सिमट गए । जहाँ विराट कोहली के 113 और ईशान किशन के 210 रन की जबरदस्त पारी खेली । पहले दो वनडे मुकाबले जीतकर बांग्लादेश की टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी थी ।

ईशान- विराट कोहली की 290 की साझेदारी

INDVSBAN: Ishaan-Virat's blast, India crushed BAN by 227 runs, these 4 players became rich, India lost the series by 2/1
PC: BCCI

ईशान किशन और विराट कोहली ने धवन के 3 रन पर आउट हो जाने के बाद  पारी को संभाला जहाँ  दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 290 रन जोड़ लिए हैं। जो की भारत की और से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही । वहीँ ईशान किशन ने 24 चौके और 10 छक्के की मदद से 210 रन की जबरदस्त पारी खेली वहीँ विराट कोहली ने भी 113 रन की पारी खेल इंटरनेशनल क्रिकेट में 72 वां शतक ठोका । वाशिंगटन सुंदर 37 रन बनाकर आउट हुए।

बांग्लादेश की ओर से लिटन दास (29), शाकिब (43), यासिर अली (25) ने रन बनाये । वहीँ गेंदबाज़ी में शार्दुल ने 3, अक्षर पटेल और उमरान मलिक ने 2-2 विकेट हासिल किये । हालाकिं भारत ने सीरीज को 2-1 से गवाया लेकिन दिल अंत में भारत ने जीत लिया ।

प्लयेर ऑफ द मैच (Ishan KISHAN)

INDVSBAN: Ishaan-Virat's blast, India crushed BAN by 227 runs, these 4 players became rich, India lost the series by 2/1
PC: TWITTER

ईशान किशन जिन्होंने 210 रन की आतिशी पारी खेली उन्हें मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया . जिसके लिए उन्हें 1000 डॉलर की धनराशि दी गई ।

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ़ द मैच (Virat Kohli)

INDVSBAN: Ishaan-Virat's blast, India crushed BAN by 227 runs, these 4 players became rich, India lost the series by 2/1
PC: TWITTER

इस मैच में विराट कोहली ने 113 रन की जबरदस्त पारी खेली जहाँ  उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के जड़े जिसके लिए उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया और 1000 डॉलर की धनराशि दी गई ।

 टाइगर ऑफ़ द मैच (Shakib Al Hasan)

शाकिब जिन्होंने इस मैच में बांग्लादेश की ओर से 43 रन की पारी खेली और गेंदबाज़ी में 2 विकेट हासिल किये जहाँ उन्हें 1000 डॉलर की धनराशि प्रदान किये गए ।

प्लेयर ऑफ़ द सीरीज (Mehidy Hasan Miraz)

INDVSBAN: Ishaan-Virat's blast, India crushed BAN by 227 runs, these 4 players became rich, India lost the series by 2/1
PC: TWITTER

मेंहदी हसन को मैन ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने 3 मैच में 141 रन के साथ 4 विकेट हासिल किये , जिसके लिए उन्हें 2000 डॉलर की इनामी राशि दी गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here