PAKVSENG: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपंडी के मैदान पर खेला जा रहा है । जहाँ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । अपने तेज गेंबदबाज़ों के तारीफों के गुणगान करने वाली पाकिस्तान की टीम के तेज गेंदबाज़ों पर इंग्लैंड की टीम के प्लेयर इस कदर बरसे की पहले ही दिन 506 रन ठोक डाले । यही नहीं 4 प्लेयर ने शतक पहले ही दिन जड़ दिया । इंग्लैंड की टीम ने इतिहास रच दिया है। बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट में पहले दिन 500 रन बनाने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है।
इंग्लैंड के इन 4 प्लेयर ने पहले ही ठोका शतक
इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज़ जैक क्रॉली (122) और बेन डकेट
(107) ने शतक जड़ा । आलम यह था की 14 ओवर में इंग्लैंड के 103 रन बन चुके थे . वहीँ दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 233 रन जोड़े । उसके बाद , हैरी ब्रूक (101*)और ओली पोप ने (108) जलवा दिखाया और शतक ठोक डाला ।
पहले दिन का खेल हुआ खत्म

इस तरफ टी 20 फॉर्मेट में बटलर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है वहीँ बेन स्टोक्स टेस्ट में कहर बरपा रहे हैं । जहाँ इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 75 ओवर में 4 विकेट पर 506 रन बना लिए हैं जहाँ इसके साथ ही वर्ष 1910 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 99 ओवर में 6 विकेट पर 494 रन बनाए थे। वहीँ 112 साल बाद यह रिकॉर्ड अब इंग्लैंड के नाम हो चूका है ।
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ क्रॉली ने महज 86 गेंदों में अपना शतक ठोका जहाँ 13.5 ओवर में इंग्लैंड की टीम 100 का आंकड़ा पारी कर चुकी थी । वहीँ टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज टेस्ट शतक जड़ने का रिकॉर्ड अब क्रॉली के नाम हो चूका है ।
बौने साबित हुए पाकिस्तान के गेंदबाज़
अपने तेज गेंदबाज़ी का खुद गुणगान करने वाली टीम पाकिस्तान का हाल पहले दिन बेहाल रहा जहाँ नसीम शाह, रउफ ने 6 से अधिक के इकॉनमी से रन लुटाये । जहां ज़ाहिद ने 23 ओवर में 160 रन देकर सर्वधिक 2 विकेट हासिल किये । वहीँ नसीम ने 15 ओवर में 96 और रउफ ने 13 ओवर में 78 रन लुटाये ।







