विडियो: 150 के SR से रियान पराग ने 174 ठोक मचाई तबाही, 12 चौके-12 छक्के जड़ चेज किया 350 रन, 7 विकेट से जम्मू को रौंदा

0
71
views
Riyan Parag wreaked havoc with 174 from SR of 150, chased 350 runs with 12 fours and 12 sixes, crushed Jammu by 7 wickets
PC: BCCI

असम और जम्मू के बीच खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में असम की ओर से रियान पराग ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 116 गेंद में 174 रनों की आतिशी पारी खेल जम्मू के दिए गए जीत के लिए 351 रनों के लक्ष्य को महज 46.1 ओवर में पूरा कर सनसनी मचा दी। जहां आज दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला महाराष्ट्र और असम के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले टॉस जीतकर असम ने जम्मू को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जहां 50 ओवर में जम्मू ने 7 विकट पर 350 रन बनाए जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरे असम की टीम ने जबरदस्त तरीके से चेज कर मुकाबले को 46.1 ओवर में 3 विकेट पर 354 रन बनाकर समाप्त किया।

रियान पराग (RIYAN PARAG) का तहलका

Riyan Parag wreaked havoc with 174 from SR of 150, chased 350 runs with 12 fours and 12 sixes, crushed Jammu by 7 wickets
PC: BCCI

जम्मू द्वारा जीत के लिए 351 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम ने अपने 2 विकेट 45 रनों पर गवा दिए थे। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रियान पराग ने 150 के स्ट्राइक रेट से 116 गेंदों में 12 चौके और 12 छक्कों की मदद से 174 रनों की आतिशी पारी खेली ।

जहां हर गेंदबाज की कुटाई रियान ने जमकर की। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ ने भी रियान पारा का बखूबी साथ दिया उन्होंने भी 118 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के से 14 रन की नाबाद पारी खेली और असम की टीम को जम्मू की टीम पर 7 विकेटों  से जीती दिला कर सेमीफाइनल का रास्ता पक्का किया।

रियान पराग का बढ़ा कद

आईपीएल में जहां अपने जबरदस्त ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए माहिर रियान पराग ने अपने जम्मू पर खेले गए अद्भुत प्रदर्शन के बाद यह साबित कर दिया है उन्हें क्यों क्रिकेट पंडित हाई रेट करते हैं। जहां जम्मू द्वारा बनाए गए 350 रनों को पूरी तरह से बौना साबित कर असम की।टीम को 7 विकेट से जीत का स्वाद चखा दिया।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here