New Zealand vs India, 1st ODI:भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के मैदान पर पहला वनडे मुकाबला खेला गया . जहाँ इस बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट पर 309 रन बनाकर मुकाबले को 7 विकेटों से जीत लिया है।
श्रेयस, धवन, शुभमन की आतिशी पारी

भारतीय टीम के टॉप 3 प्लेयर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया जहां शिखर धवन ने 77 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 72 रन की आतिशी पारी खेली। वहीं गिल ने 65 गेंदों पर 50 रन बनाए । श्रेयस ने 76 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के की मदद से 80 रन बनाए।
ऋषभ पंत और सूर्यकमार हुए फ्लॉप
एक बार फिर ऋषभ पंत ने अपने फैंस को निराश किया जहां ऋषभ पंत ने 23 गेंदों पर दो चौके की मदद से 15 रन की पारी खेली वहीं सिविल कुमार यादव ने 3 गेंदों पर एक चौके की मदद से 4 रन बनाए जहां दोनों ही प्लेयर फर्ग्यूसन के एक ही ओवर में आउट हुए। एक बार फिर से ऋषभ पंत पर फैंस द्वारा उंगली उठाई जाने शुरू हो चुकी है।
संजू सैमसंग ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर चार चौके की मदद से 36 रन की बहुमूल्य पारी खेली।
7 वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने समा बांध दिया। जहां उन्होंने 16 गेंदों पर 3 छक्के और तीन चौके की मदद से ताबड़तोड़ 231 के स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम का स्कोर 300 से पार पहुंचाया। जहां उनका 720 डिग्री शॉट ने काफी सुर्खियां बटोरी।
उमरान मलिक ने दिखाया जलवा

उमरान मलिक ने 10 ओवर में 66 रन देकर दो सफलता अर्जित की। जहां उन्होंने 141 के औसतन गति से गेंदबाजी कर न्यूजीलैंड के पिच पर कहर बरपाया। आलम यह रहा की उन्होंने 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक कर यह साबित कर दिया कि क्यों उन्हें भारत का सबसे तेज गेंदबाज कहा जाता है।
लेथम ने जड़ा जबरदस्त शतक

न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लैथम ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जहां उन्होंने 19 चौके और 5 छक्के की मदद से 104 गेंदों पर 145 रन बनाए। वहीं उनका करियर बेस्ट प्रदर्शन रहा न्यूजीलैंड की ओर से भारत के लिए सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। इसके साथ ही केन विलियमसन ने भी 94 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम का किया।
27 नवंबर को हेमिल्टन के मैदान पर अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा ।जहा यह मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाली स्थिति की है।
वीडियो
relive all the times we were left mind-blown today! 📹🔥
watch the 2nd #NZvIND ODI: Nov 27 at 6 AM, LIVE & EXCLUSIVE on Prime Video#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/rpkWJBP9DU
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 25, 2022







