IND vs NZ: इशान किशन से Live मैच में हुई गलती, एक ही हाथ के ले आए दोनों ग्लाब्स, जानिए फिर क्या हुआ

0
53
views
IND vs NZ: Ishan Kishan made a mistake in the live match, brought both gloves with the same hand, know what happened then

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है. जहां न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया .वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6.4 ओवर में 50 रन पर 1 विकेट खोया है .वही बारिश से बाधित इस मैच को रोका गया है .इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरे इशान किशन से मैदान के अंदर आते हुए बड़ी चूक हो गई, जहां वह अपने दाहिने हाथ के दोनों ग्लब्स लेकर मैदान पर आ गए, जहां बाएं हाथ का ग्लब्स ड्रेसिंग रूम में रह गया, जिसके बाद क्या हुआ आगे खबर विस्तार से।

रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की गैरमौजूदगी में मिला ईशान को मौका

रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे ईशान किशन और ऋषभ पंत ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। जहां ऋषभ पंत और ईशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि ऋषभ पंत 6 रनों पर आउट हुए वहीं इशान किशन 28 रनों पर बने हुए हैं।

पावर प्ले में भारतीय टीम ने ठोका 42 रन

IND vs NZ: Ishan Kishan made a mistake in the live match, brought both gloves with the same hand, know what happened then

पावरप्ले के दौरान भारतीय टीम ने पॉवर प्ले में 7 की औसत से 42 रन बनाए ,जहां ऋषभ पंत के रूप में भारतीय टीम को एक झटका लगा है जहां 13 गेंद में 6 रन बनाकर पंत लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार बने। वही खबर लिखे जाने तक सूर्य कुमार और ईशान किशन मैदान पर बने हुए हैं।

मैदान पर पहुंचने से पहले ईशान किशन को  हुआ गलती का एहसास

IND vs NZ: Ishan Kishan made a mistake in the live match, brought both gloves with the same hand, know what happened then

मैदान पर बल्लेबाजी करने का रहे पंत और इशान की जोड़ी जैसे ही मैदान के अंदर आ रही थी वैसी ही इशान किशन को अपनी गलती का एहसास हुआ। जहां वे एक ही हाथ के दोनों दस्ताने ले कर मैदान पर आ गाय थे। फिर क्या था उन्होंने पंत से बात की और उन्हें मैदान पर रोका । इसके ठीक बाद ड्रेसिंग रूम में इशारा कर शार्दुल ठाकुर को ग्लब्स लाने के लिए कहा और शार्दुल फिर ग्लब्स के साथ मैदान पर आए और इशान ग्लब्स पहन कर मैदान पर उतरे । जिसके बाद इशान किशन ने एंकर की भूमिका अदा करते हुए कुछ जबरदस्त शॉट खेले जिसमें नीशम की गेंद पर लगातार दो चौके भी शामिल थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here