वर्ल्ड कप 2022 का आगाज भारतीय टीम ने जीत के साथ किया। जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को 4 विकेट से रौंदकर जबरदस्त जीत दर्ज कर पिछले वर्ल्ड कप में 10 विकेट की हार का बदला लिया। जहां हार्दिक और विराट के आतिशी 113 रनों की जबरदस्त पार्टनरशिप, कोहली के क्लास , अश्विन के दिमाग और कार्तिक के तीन रनों के लिए लगाई गई डाइव ने मैच का रुख पूरी तरह से भारत के लिए मोड़ कर रख दिया। लेकिन अभी ये तो आगाज है अंजाम तक पहुंचने के लिए काफी लंबी सफर तय करनी है। आगे बात करते हैं किस तरह भारतीय टीम का।प्रवेश सेमीफाइनल में हो सकता है।
ग्रुप बी की टीम
ग्रुप बी में भारतीय टीम के अलावा, बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका , नीदरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम है।
अंकों का समीकरण देखें

ग्रुप बी के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे के बीच मुकाबला बारिश से बाधित होकर रद्द किया गया। जहां एक एक अंक दोनों ही टीमों के बीच बांटे गए , जहां जिम्बाब्वे की टीम इससे बेहद खुश लगी। वहीं बांग्लादेश और भारत की टीम ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर 2 अंक लेने में कामयाब रहे हैं। वहीं नेट रन के अनुसार ताजा स्तिथि में बांग्लादेश की टीम +0.45 के साथ टॉप पर हैं। दूसरे स्थान पर भारत की टीम +.05 नेट अंक के साथ हैं। अंखिरी दो टीमें पाकिस्तान और नीदरलैंड की हैं।
ऐसा होगा समीकरण (INDIA IN WORLD CUP SEMIFINAL EQUATIONS )

अगर भारत को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें। नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश की टीम को मात देकर वे आसानी से सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकते हैं। वहीं अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम को टीम इंडिया मात देने में।कामयाब होती है तो।आसानी से सेमी की राह भारत की पक्की हो जायेगी।
अगर माने की भारत को दक्षिण अफ्रीका हराने में कामयाब होती है और पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है। और अपने सभी बचे मैच को।जीत जाती है तो फिर नेट रन के आधार पर दो टीमें टॉप पर रहेगी। लिहाजा पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला करो या मरो की स्तिथि वाली हो सकती है। जहां एक हार के बार पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज में टॉप 2 में पहुंचने का सपने को धक्का लग सकता है।







