वीडियो: मैदान पर उतरने के साथ लगाई मोहम्मद शमी ने स्विंग गेंद की झड़ी, साल भर बाद गरजने को तैयार, देखें पिछली 5 पारी के रिकॉर्ड

0
83
views
Video: Mohammed Shami hit the swing ball as he landed on the field, ready to thunder after a year, see the records of the last 5 innings
Pc: bcci

t20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन के मैदान पर पहुंच चुकी है ।जहां भारतीय खेमे में मोहम्मद शमी की ग्राउंड पर वापसी हो चुकी है। जहां अभ्यास सत्र के दौरान उन्होंने जानदार और शानदार प्रदर्शन करते हुए स्विंग  गेंदों की झड़ी लगा दी ।वहीं बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मोहम्मद शमी के अभ्यास सत्र के वीडियो डाली गई है ।गौरतलब है यह तूफानी गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले 23 अक्टूबर के बड़े मैच में तहलका मचा सकते है।

जसप्रीत बुमराह कि जगह मोहम्मद शमी ने की जगह

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी को जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय 15 सदस्य टीम में शामिल किया गया है ।इसके साथ यह भी साफ है कि करीब 1 साल के लंबे अंतराल के बाद मोहम्मद शमी t20 अंतरराष्ट्रीय मैच का हिस्सा बनेंगे।

17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा पहला अभ्यास मैच

Video: Mohammed Shami hit the swing ball as he landed on the field, ready to thunder after a year, see the records of the last 5 innings
Pc: bcci

गौरतलब है कि ब्रिसबेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 अक्टूबर को पहला अभ्यास मैच खेला जाएगा ।इसके ठीक बाद 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के विरुद्ध भारतीय टीम अपना दूसरा अभ्यास मैच खेलेगी एवं 23 अक्टूबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा ,जहां दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी ऐसे में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन भारतीय खेमे के लिए अधिक मायने रखता है।

वार्म अप मैच में लय पाने की होगी कोशिश

भारतीय टीम के आला दर्जे के गेंदबाज मोहम्मद शमी लगभग 1 साल के अंतराल के बाद t20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते नजर आएंगे. गौरतलब है कि मोहम्मद शमी ने 2014 में अपना डेब्यू किया था  t20 Iमें कुल 17 मैच खेले हैं जहां उन्होंने 18 विकेट अपने नाम किया है।

मोहम्मद शमी के आखिरी 5 टी 20 I पारी (Mohammed Shami last 5 T20 I )

Video: Mohammed Shami hit the swing ball as he landed on the field, ready to thunder after a year, see the records of the last 5 innings

8 नवंबर 2021 को मोहम्मद शमी ने अपनी आखिरी टी 20I मुकाबला नबिया के खिलाफ खेला था जहां उन्होंने 39 रन दिए थे और एक भी सफलता हाथ नहीं लगी थी।

5 नवंबर 2021 को स्कॉटलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी ने 15 रन देकर तीन सफलता अर्जित की थी।

3 नवंबर 2021 को अफगानिस्तान के खिलाफ 9 महीने 32 रन देकर तीन सफलता अर्जित की थी

31 अक्टूबर 2021 को मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 रन दिए थे जहां उन्हें एक भी सफलता हासिल नहीं हुई थी।

24 अक्टूबर 2021 को मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ 43 रन दिए थे जहां उन्हें एक भी सफलता हासिल नहीं हुआ था ।

video

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here