पर्थ के मैदान पर द्विपक्षीय t20 इंटरनेशनल मैच की श्रृंखला का पहला मैच इंग्लैंड ने 8 रनों से जीत लिया है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए । जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 200 रन बना पाई।
बटलर की आतिशी पारी

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर और हेल्स ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े ।जहां जॉस बटलर ने इंजरी के बाद धमाकेदार प्रदर्शन किया। जॉस बटलर ने 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 32 गेंदों पर ताबड़तोड़ 68 रनों की पारी खेली जहां उनका स्ट्राइक रेट 212 का रहा वहीं हेल्स ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 84 रन की पारी खेली। जहां दोनों ने मिलकर 21 चौके और 7 छक्के ठोके।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस की शानदार गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टोनीश, डेनियल सैम से महंगे साबित हुए ।वही नाथन एलिस ने चार ओवर में 20 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए ।रिचर्डसन को एक ,डेनियल को एक तथा स्टोनिश को एक सफलता हाथ लगी।
डेविड वॉर्नर ने जड़ा अपना 25 वा अर्धशतक

डेविड वार्नर ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और दो छक्के की मदद से 73 रनों की पारी खेली ।उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया ।वहीं यह उनके कैरियर का 25 वाँ अर्धशतक जड़ा।एक बार फिर कैमरून क्रीम 1 रन के स्कोर पर आउट हुए ,वहीं मिशेल मार्श ने 26 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन बनाए ।स्टोनिश ने 15 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन जोड़े। कुछ मैचों से फिनिशर की भूमिका निभा रहे मैथ्यू वेड फ्लॉप साबित हुए जो उन्होंने 15 गेंदों पर 21 रन बनाए।
मार्क वुड ने पलटा मैच
अपने 15 ओवर में मार्क वुड ने पहले स्टोइनिस को (35) रनों पर मलान के द्वारा कैच कराया।वहीं 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर टीम डेविड को 0 रन पर हेल्स के द्वारा कैच आउट कराकर मैच का रुख ऑस्ट्रेलिया की ओर से मोड़कर इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया।
आखिरी ओवर में सैम करन की घातक गेंदबाजी

आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। वहीं करन ने जबरदस्त गेंदबाजी की जहां उन्होंने 20 वें ओवर की तीसरे गेंद में वेड को आउट किया वहीं पांचवे गेंद पर एलिस को आउट किया जहां केवल 7 रन आखिरी ओवर में दिए और 8 रनों से इंग्लैंड ने जीत दर्ज की।
मैन ऑफ द मैच

हेल्स को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जहां उन्होंने 51 गेंद में 12 चौके और 3 छक्के की मदद से 84 रन बनाए।
टूटे ये रिकॉर्ड
सबसे अधिक T20I 50+ स्कोर ( हारने वाली साइड)
10 – विराट कोहली
8 – डेविड वार्नर*
8 – फाफ डुप्लेसिस
पहले 5 टी20 के बाद सर्वाधिक विकेट
16 – अजंता मेंडिस
15 – नाथन एलिस*
12 – शादाब खान
WK द्वारा 200+ SR के साथ T20I में सर्वाधिक 50+ स्कोर
3 – जोस बटलर*
2 – ब्रेंडन मैकुलम
2 – क्विंटन डी कॉक
2019 की शुरुआत के बाद से सबसे ज्यादा पुरुषों की टी20ई बल्लेबाजी औसत (न्यूनतम 20 पारियां):
69.06 – डेविड वॉर्नर
58.81 – मोहम्मद रिज़वान
53.27 – विराट कोहली
50.87 – डेवोन कॉनवे
47.04 – जोस बटलर







