IND vs SA:  3 बड़े बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया विराट, राहुल ,अर्शदीप को मिला आराम ,इन 3 खिलाड़ियों को मिला मौका देखें टीम

0
93
views
IND vs SA: Team India Virat Rahul Arshdeep got rest with 3 big changes, these 3 players got a chance, see the team
Pc: BCCI

India vs South Africa, 3rd T20I:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी द्विपक्षीय श्रृंखला का मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां भारतीय खेमे में  3 बड़े बदलाव किए गए हैं जहां विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और अर्शदीप को को आराम दिया गया है । आपको बता दें कि 6 तारीख को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए t20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने वाली है इससे पहले 1 दिन के लिए लोकेश राहुल और विराट कोहली को आराम प्रदान किया गया है।

टॉस के बने रोहित बॉस

भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर इंदौर के मैदान जिस पर की सर्वाधिक रन बनते हैं और मैदान भी औसतन छोटा है देखते हुए क्षेत्र रक्षण करने का पहले फैसला किया।

ऋषभ पंत और रोहित शर्मा पारी की ओपनिंग करते आएंगे नजर

IND vs SA: Team India Virat Rahul Arshdeep got rest with 3 big changes, these 3 players got a chance, see the team
Pc: BCCI

गौरतलब है कि एक्सपेरिमेंट के तौर पर ऋषभ पंत और रोहित शर्मा पारी की ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं जहां लोकेश राहुल को टीम में आराम दिया गया है।

3 बड़े बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

3 बड़े बदलाव की बात की जाए तो आखरी और महज औपचारिकता मात्र रह गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 3 बड़े बदलाव की है। जहां लोकेश राहुल विराट कोहली और अर्शदीप को आराम दिया गया है उनकी जगह पर श्रेयस ,उमेश यादव और मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है। छठे बॉलर के विकल्प को भी देखते हुए एक अतिरिक्त गेंदबाज को खिलाया गया है।

पहले ही टीम इंडिया कर चुकी है इस पर कब्जा

गौरतलब है कि t20 सीरीज में पहले मैच में भारतीय टीम ने आठ विकेट से और दूसरे मैच में 16 रनों से जीतकर श्रृंखला पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है । आखिरी मैच महज औपचारिकता मात्र है ।जहां दक्षिण अफ्रीका की टीमें अपने सम्मान की लड़ाई करते हुए नजर आएगी तो दूसरी और रोहित शर्मा क्रिकेट 3/0से दक्षिण अफ्रीका क्लीन स्वीप करती नजर आएगी।

भारतीय टीम पर एक नजर

IND vs SA: Team India Virat Rahul Arshdeep got rest with 3 big changes, these 3 players got a chance, see the team
Pc: star sport

रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here