India Capitals vs Bhilwara Kings, Qualifier(1 v 2):इंडिया कैपिटल से भीलवाड़ा किंग्स के बीच पहला क्वालीफायर मैच जोधपुर के बकरा तुल्ला खान स्टेडियम में खेला गया जहां इस रोमांचक मैच में जबरदस्त टी20 मैच देखने को मिला ।जहां भीलवाड़ा किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया भीलवाड़ा किंग से पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 226 रन का स्कोर खड़ा किया जहां 227 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया कैपिटल्स की टीम ने 3 गेंद शेष रहते हुए 231 रन बनाकर मैच अपने नाम कर इतिहास रच दिया। वह इस मैच में यूसुफ पठान और जॉनसन के बीच वाद विवाद का मंजर भी देखा गया जहां आलम यह रहा की जॉनसन ने यूसुफ पठान को धक्का भी दिया। हालांकि अंपायर ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों खिलाड़ी को अलग किया और मामला को शांत किया।आगे जानिए पूरा माजरा।
यूसुफ पठान और वाटसन की ताबड़तोड़ पारी के बाद बिश्नोई का अंदाज

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स की ओर से पोर्टरफील्ड ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 15 रन की पारी खेली ।वहीं शेन वॉटसन ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और दो छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 65 रन बनाए वहीं यूसुफ पठान ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 48 रन बनाए वहीं विश्नोई ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और भीलवाड़ा किंग्स ने 226 रन बनाए।
इंडिया कैपिटल्स की ओर से नर्स और रॉस टेलर का पलटवार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया कैपिटल्स के 2 विकेट 31 रनों पर गिरे जहां गौतम गंभीर 1 रन और स्मिथ 24 रन पर आउट हुए ।इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रॉस टेलर ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 84 रन की आतिशी पारी खेली ।वहीं एश्ले नर्स ने भी अलग अंदाज में महज 28 गेंदों का सामना करते हुए 60 रनों की पारी खेली और 5 चौके और 4 छक्के लगे अंत में लियाम प्लंकेट ने 9 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 20 रन की नाबाद पारी खेल इंडिया कैपिटल्स को पहले क्वालीफायर मैच में जीत दर्ज करवाई।
यूसुफ पठान और जॉनसन के बीच वाद विवाद (Yusuf Pathan and Johnson fight in legends cricket)

ऐसा पहला मौका नहीं था जब लेजेंड्स क्रिकेट में वाद विवाद नहीं हुआ हो। इससे पहले टिनो बेस्ट मोहम्मद कैफ के साथ सहवाग से उलझ चुके थे। वहीं पहले क्वालीफायर मैच में जॉनसन और यूसुफ पठान के बीच मामला गर्म हो गया जहां वाद विवाद बढ़कर हाथपाई पर आ गई। जहां जॉनसन ने यूसुफ पठान को धक्का दे दिया। वहीं मामला की बात की जाए तो यह मामला 19 वें ओवर की है।

यूसुफ पठान ने 19 ओवर की पहली गेंद पर जॉनसन के लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा ,तो वही 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर जॉनसन की गेंद पर यूसुफ पठान ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा पर हवाई शॉट खेलकर चौक अर्जित किया ,वहीं तीसरी गेंद पर फिर से यूसुफ पठान ने करारा प्रहार कर छक्का लगाया ।वही चौथी गेंद पर यूसुफ पठान ने हवाई शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन स्मिथ ने उनका कैच लिया इसके बाद जॉनसन ने पठान को कुछ शब्द बोलते नजर आए। इसके बाद क्या था पठान मैदान पर जॉनसन के पास कुछ बोलते हुए नजर आए वहीं जॉनसन ने आपा खो दिया और हाथ से धक्का देकर यूसुफ को पीछे किया। जहां यह मामले को हाथ से बाहर जाते देखकर अंपायर ने जॉनसन और यूसुफ पठान को अलग करती हुई नजर आई। वहीं इसके बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े इरफान पठान भी इस गहमागहमी में उतरे और जॉनसन को खूब सुनाया। जहां दोनों भाई ने मिला अच्छे से जॉनसन की खबर ली।
लीजेंड्स लीग के कमिश्नर रवि शास्त्री समेत रमन रहेजा का बयान
गौरतलब है कमिश्नर रवि शास्त्री और सीईओ रमन रहेजा ने डिसीप्लिनरी एक्शन लेते हुए जॉनसन का मैच फि का 50 फ़ीसदी तुरंत काटा गया वही उन्हें ऑफिशियल तरीके से वार्निंग भी दी गई है जहां उन्होंने यह कहा है की क्वालीफायर मैच में जो भी हुआ वह नहीं होना चाहिए था और यह श्रृंखला यह लीग स्प्रिट ऑफ क्रिकेट को देखते हुए बड़ी है और भविष्य में ऐसा कुछ ना दोहराया जाए ये लीग ये अपील करती है।
video
Fight broke out between Yusuf Pathan and Mitchell Johnson!pic.twitter.com/2XWJBy8tYM
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) October 3, 2022
;







