Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bangalore Women: मुंबई के मैदान पर विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा धमाकेदार मैच बैंगलोर और मुंबई के बीच खेला जा रहा है । इस मैच में सायका इशाक ने फिर से कहर बरपा दिया है । जहाँ गुजरात के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट हासिल किये थे वहीँ सायका ने अपनी स्पिन का जादू बैंगलोर के खिलाफ भी दिखया । जहाँ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले 3 ओवर में महज 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किये । सायका ने अपनी घातक स्पिन ने बैंगलोर की खिलाड़ी सोफी डिवाइन, को कैच आउट करवाया वहीँ उसी ओवर में उन्होंने दिशा कसाट को बोल्ड कर सनसनी मचा दी ।
टॉस
विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के चौथे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का चुनाव किया । हालाँकि हरमनप्रीत को भी गेंदबाज़ी करनी थी जहाँ उन्होंने टॉस के दौरान यह साफ़ किया ।
दिशा को किया बोल्ड और सोफी को करवाया कैच आउट

5वें ओवर की दूसरी गेंद पर सायका ने सोफी को चलता किया । सोफी 11 गेंदों में 16 रन बनाकर खेल रही थीं। वहीँ सायका ने जैसे ही दूसरी गेंद डाली, सोफी ने लेग साइड की दिशा में करारा शॉट खेला जहाँ गेंद सीधी अमनजोत के हाथों में गई और सोफी कैच आउट हुई , लेकिन इशाक की जादुई गेंद ने अपना जलवा इसी ओवर में एक बार फिर दिखाया , जहाँ पांचवे ओवर की चौथी गेंद पर दिशा बोल्ड हुई जहाँ गेंद टप्पा पड़ने के बाद अंदर की और आई और सीधी विकेट में घुसी। दिशा को 0 रन पर चलता किया ।
टीमें:
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन):
यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (प्लेइंग इलेवन):
स्मृति मंधाना (c), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, दिशा कसाट, ऋचा घोष (w), हीथर नाइट, कनिका आहूजा, मेगन शुट्ट, श्रेयंका पाटिल, प्रीति बोस, रेणुका ठाकुर सिंह
वीडियो
1⃣ brings 2⃣, they say! 💬
Saika Ishaque agrees & how! 👏 👏
Watch how she dismissed Sophie Devine & Disha Kasat 🔽
Follow the match ▶️ https://t.co/zKmKkNrbvr#TATAWPL | #MIvRCB | @mipaltan pic.twitter.com/DMAwM6DgXR
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2023







