भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा टी 20 मैच विशाखापट्नम में खेला जाना है । जहाँ भारतीय टीम दिल्ली और कटक में हुए मैच में हार का का सामने करते हुए दक्षिणा अफ्रीका से 2-0 से पीछे जो चुकी है । अगर यह मैच हारी तो सीरीज से भी भारतीय टीम को हाथ धोना होगा । लिहाजा यह मैच बेहद अहम् और भारत की सम्मान के लिए खेले जाने वाला मैच होने वाला है ।
इस मैच में ऋषभ पंत अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं जहाँ कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की नज़र विशाखापत्तनम में होने होने वाले तीसरे टी-20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करने की होगी वहीँ अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड करने की भी पंत जरूर सोचते नज़र आयेगें ।
खास मुकाम करने के बेहद करीब
ऋषभ पंत जीत के साथ बतौर कप्तान अपना पहला मैच जीतना चाहेंगे वहीँ आज टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत के पास एक खास उपलब्धि और मुकाम हासिल करने का खास मौका है. विशाखापत्तनम के मैदान पर अगर ऋषभ पंत एक छक्का जड़ देते हैं तो वह अपने इंटरनेशनल करियर में छक्कों का शतक पूरा कर लेने में कामयाब हो जायेगें ।
गौरतलब है की साल 2017 पंत के लिए बेहद खास था जहाँ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाने वाले पंत ने महज 3 साल में अपनी जगह टीम में पक्की कर ली थी ।
जहाँ ऋषभ पंत ने सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्लेइंग XI का हिस्सा बन गए थे । आपको बता दें की तीनों फॉर्मेट में ऋषभ पंत कुल 99 छक्के जड़े हैं.
ऋषभ पंत के आँकड़े
ऋषभ पंत ने अपने अब तक के बेहतरीन करियर में टेस्ट मैचों में सबसे अधिक सफल रहे हैं जहाँ टेस्ट मैच में उन्होंने करारे प्रहार किये हैं आंकड़ों पर नज़र डालें तो ऋषभ पंत ने 30 टेस्ट की 51 पारियों में 44 छक्के लगाए हैं।

वहीँ वनडे के आंकड़ों पर नज़र डालें तो ऋषभ पंत ने खेली गई कुल 23 पारियों में 24 छक्के अब तक लगा चुके हैं। टी20 क्रिकेट में की बात की जाये तो टी 20 करियर में ऋषभ पंत ने खेली गई 44 पारियों में 31 छक्के जेड हैं ।
बतौर कप्तान इतिहास दर्ज करने का मौका
24 साल की उम्र में ऋषभ पंत को टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी मिली है । वहीँ ऋषभ पंत के पास मौका होगा जब वे इस सीरीज पर कब्ज़ा कर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिख सकते हैं ।







