INDVSBAN: ईशान किशन-विराट ने मचाई तबाही, छठी बार भारत ने 400 का आंकड़ा किया पार, टूटे 7 रिकॉर्ड, IND 409/8

0
140
views
INDVSBAN: Ishaan Kishan- Virat wreaks havoc, India crosses 400 for the sixth time, 7 records broken, IND 409/8
PC: BCCI

IND vs BAN:भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम चत्तोग्राम में खेला गया। जहाँ ईशान किशन और विराट कोहली ने धागा खोल दिया । जहाँ ईशान किशन ने दोहरा शतक तो दूसरी ओर रन मशीन विराट ने 72 वां इंटरनेशनल शतक ठोका । जहाँ दोनों ने मैदान पर पिछले दो मैच से उछल रहे बांग्लादेश के दर्शकों की सीट  पर गोंद सी लगा दी हो । भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 400/8 विकेट पर बनाया ।भारत ने वनडे में  छठी बार 400+ स्कोर बनाया है। जहाँ इस मैच को भारत ने अंत में 227 राण से जीत लिया है ।

ईशान किशन और विराट ने मचाया गर्दा

INDVSBAN: Ishaan Kishan- Virat wreaks havoc, India crosses 400 for the sixth time, 7 records broken, IND 409/8
PC: BCCI

शिखर धवन (3) रन पर आउट होने के बाद विराट और ईशान ने पारी को संभाला जहाँ  दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 290 रन जोड़ लिए हैं। वहीँ ईशान किशन ने तबाही मचाते हुए 24 चौके और 10 छक्के की मदद से 210 रन की जबरदस्त पारी खेली । वहीँ रन मशीन कोहली भी रनों की सुनामी में अपने हाथ धोते नज़र आये और 91 गेंद में 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 113 रन की पारी खेली । जहाँ इन रनों के साथ रिकार्ड्स के भी जबरदस्त अम्बर लग गए ।

टूटे 7 रिकॉर्ड

1)इशान किशन वनडे में सबसे कम उम्र में 200 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने , जहाँ उन्होंने (24 साल 145 दिन ) उम्र में यह कारनामा कर रोहित का रिकॉर्ड तोडा ।

2) भारत द्वारा पुरुषों का सर्वाधिक एकदिवसीय कुल:

418/5 बनाम वेस्टइंडीज, 2011।

414/7 बनाम श्रीलंका, 2009।

413/5 बनाम बरमूडा, 2007.

409/8 बनाम बांग्लादेश, 2022*.

3) बांग्लादेश की सरजमीं पर ईशान किशन ने 210 रन ठोक कर  ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन (185*) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है।

4) ईशान किशन  ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी जमा ठोक दिया  है। उन्होंने 126 बॉल में यह कारनामा किया है। इस्सके पहले साल 2015 में गेल ने 138 गेंद में दोहरा शतक ज़िम्बाब्वे के खिलाफ ठोका था।

5) इशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए हैं।

6) इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ एक वनडे पारी में एक भारतीय के रूप में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।

7) विकट कोहली इंटरनेशनल  क्रिकेट में 72 शतक के साथ पोंटिंग के 71 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ चुके हैं ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here