वीडियो: वार्नर ने भुवनेश्वर की यॉर्कर गेंद पर “स्विच हिट” के दौरान जड़ा चौका, “मिस्ट्री शॉट” ऐसा कभी ना देखा हो जैसा

0
143
views
Video: Warner hits Bhuvneshwar's yorker ball during switch hit,
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 50 वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में खेला गया , जहाँ इस मैच को 21 रन से दिल्ली की टीम ने अपने नाम किया । जीत के नायक रहे वार्नर जिन्होंने 92 रन की आतिशी नाबाद पारी खेली और मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़े भी गए ।



मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए.  दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 92 रनों की नाबाद आक्रामक पारी खेली है. जहाँ डेविड वॉर्नर ने 12 चौके और 3 छक्के लगाए हैं. वहीँ इसी कड़ी में वार्नर ने भुवनेश्वर कुमार की वाइड यॉर्कर पर स्विच हिट के दौरान अलग ही मिस्ट्री शॉट की रचना कर डाली जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।

इस मैच में डेविड वॉर्नर में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ एक ऐसा अजीब सा चौका लगाया है. जो काफी अनोखा है अब इस चौके का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशंसक भी इसे खूब शेयर कर रहे हैं.



इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआत में बल्लेबाज जहां रन के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे. वही डेविड वॉर्नर आसानी से चौके छक्के लगाकर रन बना रहे थे. दिल्ली कैपिटल्स के 3 विकेट गिर जाने के बाद डेविड वार्नर और रोवमेन पॉवेल ने शानदार शतकीय साझेदारी की है. जिसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 208 रनों का लक्ष्य दिया है.

सनराइजर्स हैदराबाद के स्ट्राइकर गेंदबाज और स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार के विरूद्ध  डेविड वॉर्नर ने मिस्ट्री शॉट की रचन स्विच हिट के दौरान कर डाली । जहाँ दर्शकों को वार्नर का यह शॉट खूब भाया। जहाँ मॉडर्न डे क्रिकेट में स्ट्रीट स्मार्ट क्रिकटर वार्नर ने शानदार खेल दिखाया और अपने दम पर दिल्ली जो की लगातार हारों के घेरों को तोड़ नहीं पा रही है उसे जीत की पटरी पर ला खड़ा किया ।



पारी के 19वें ओवर के दौरान भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर वार्नर ने स्विच हिट का उपयोग कर  शानदार यॉर्कर गेंद को चौके में तब्दील कर दिया । इस मैच में सबसे कंजूस गेंदबाज़ भिवनेश्वर कुमार ही रहे जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 सफलता अर्जित की ।

भुवनेश्वर कुमार को विलियम्सन ने डेथ ओवर पकड़ाया , जहाँ आखिरी  ओवर की पहली ही गेंद पर जगह बनाकर वार्नर स्विच हिट खेल बड़े शॉट लगाना चहिते थे वहीँ वार्नर ने चालाकी का नमूना पेश करते हुए पहले बाये हाथ के बल्लेबाज़ से दाएं हाथ के बल्लेबाज में खुद को तब्दील कर यॉर्कर गेंद पर शानदार चौका जड़ दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here