आईपीएल 2022 का 49वां मुकाबला में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हराया । लगातार तीन मैच में मिली हार के क्रम को तोड़ते हुए टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई के समक्ष जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में टीम लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी चेन्नई की टीम 160/8 स्कोर ही बना सकी और मैच को 13 रनों से हारना पड़ा ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB की टीम ने महिपाल लोमरोर (42)। कोहली (30)। डुप्लेसिस (38), दिनेश कार्तिक (26) की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 का स्कोर बनाया। CSK की ओर से महीश थीक्षाणा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए उन्होंने 19 वे ओवर में लोमरोर (42), दूसरी गेंद पर हसरंगा (0) और आखिरी गेंद पर शाहबाज अहमद (1) को आउट किया और केवल 2 रन खर्च किये ।
अंतिम के 5 ओवर में RCB ने खेली तूफानी पारी
दिनेश कार्तिक ने आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बटोरे और 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। जहाँ उन्होंने एक चौका और 2 छक्के जड़े ।अंतिम के 5 ओवर में RCB ने 5 विकेट खोकर 50 रन बनाए।
फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने जोरदार शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी के लिए उत्तरी कोहली और डुप्लेसिस की जोड़ी ने शानदार खेल अक प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़ दिए । वहीँ डुप्लेसिस 22 गेंदों में 38 रन बनाकर मोईन अली का शिकार हुए । वहीँ उसके ठीक 14 रन के अंदर ही नंबर 3 पर भेजे गए ग्लेन मैक्सवेल भी रोबिन उथप्पा के हाथों रन आउट हो गए ।
महिपाल लोमरोर ने आतिशी बल्लेबाजी
रजत 15 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए वहीँ दूसरी तरफ लोमरोर 27 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे।दोनों प्लेयर ने मिलकर बैंगलोर को मजबूत स्तिथि में ले गए । उन्होंने161.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की।
19 वे ओवर में महीश थीक्षाणा का छाया जादू
RCB की पारी के 19वें ओवर में महीश थीक्षाणा बैंगलोर के लिए काल बन गए । जहाँ उन्होंने एक ओवर में 3 सफलता अर्जित की हालाकिं वे हैट्रिक से चूक गए लेकिन केवल 2 रन खर्चे । पहली गेंद पर लोमरोर (42), दूसरी गेंद पर हसरंगा (0) और आखिरी गेंद पर शाहबाज अहमद (1) को चलता किया ।
चेन्नई की धमाकेदार आगाज पर फिसड्डी अंत

चेन्नई की शुरुआत काफी धमाकेदार रही जहाँ पिछले मैच के हीरो ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने मिलकर 40 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी की। एक बार फिर ऋतुराज गलत शॉट लगाकर आउट हुए जहाँ उन्होंने 23 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए । वहीँ अंबाती रायुडू ने डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर चेन्नई को उबरना चाहा लेकिन मैक्सवेल ने रायडू को बोल्ड कर चेन्नई को झटका दिया।
मैक्सवेल के अगले ओवर में रॉबिन उथप्पा 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए । 37 गेंदों में 56 रन बनाकर हसरंगा की गेंद पर आउट हुए ।डेवोन कॉन्वे ने 37 गेंदों में 56 रन बनाये अंत में वे भी हसरंगा का शिकार बने । धोनी भी महज दो रन बनाकर आउट हो गए।
हर्षल पटेल की धारदार गेंदबाज़ी ने बनाया मैन ऑफ़ द मैच

हर्षल पटेल ने सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट चटकाए । उन्होंने मोईन अली (34), रवींद्र जडेजा (3) और ड्वेन प्रिटोरियस (13) को चलता किया और मन ऑफ़ द मैच भी बने ।
टूटे ये रिकॉर्ड
1मोईन अली टी20 क्रिकेट में 150 विकेट का आंकड़ा पूरा किया ।
2रविंद्र जडेजा ने पूरे किए आईपीएल में अपने 2500 रन।
3आईपीएल में RCB ने 7-15 ओवर में सर्वाधिक 38 विकेट चटकाए हैं, जो किसी भी टीम द्वारा सर्वाधिक है ।
4फाफ डू प्लेसिस और विराट कोहली ने इस सीजन में आरसीबी के लिए पहले विकेट के लिए सर्वाधिक 62 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की है ।
5वनिन्दु हसरंगा ने आईपीएल 2022 में किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के (23) लगाए हैं।
6विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के (326) लगा चुके हैं।
7एमएस धोनी आईपीएल में सीएसके के लिए 200वें मैच में खेलने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं ।
8आरसीबी ने इस आईपीएल सीजन 15 में पावरप्ले में अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया जहाँ विराट और डुप्लेसिस ने 57 रन जोड़े ।
9आईपीएल के 20वें ओवर में सर्वाधिक चौके
100 – एमएस धोनी
59 – पोलार्ड वहीँ
अंकतालिका

RCB की अब तक 11 में से 6 मुकाबले जीत चुकी है और 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है । इस जीत के साथ बैंगलोर टॉप -4 में 12 अंकों के साथ पहुंच गई है ।इस हार के बाद चेन्नई की टीम 6 अंकों के साथ 9 वें स्थान पर 6 अंकों के साथ हैं ।







