CSK vs LSG: जीत के बाबजूद धोनी दिखे नाखुश, लगा दी तेज गेंदबाजों की क्लास, नो बॉल और वाइड पर सुनाई खरी खोटी

0
1117
views
CSK vs LSG: Despite the victory, Dhoni looked unhappy, put the class of fast bowlers, heard on no ball and wide
PC: IPLT20

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, 6th Match:साल 2019 के बाद पहली बार चेपॉक में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी विनिंग स्टार्ट दर्ज की, जहां चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में यह चेन्नई सुपर किंग के पिछले 21 लीग स्टेज मैच में 19वीं जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित की गई चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना पाई और इस तरीके से चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 में अपनी पहली जीत 12 रनों से दर्ज की।  पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में 3 गेंदों पर 12 रन ठोकने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपने तेज गेंदबाजों से नाखुश  नजर आए जिसकी चर्चा आगे की गई है।

मैच का लेखा जोखा

CSK vs LSG: Despite the victory, Dhoni looked unhappy, put the class of fast bowlers, heard on no ball and wide
PC: IPLT20

चेन्नई सुपर किंग की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर ऋतुराज गायकवाड रहे जिन्होंने बैक टू बैक अर्धशतकीय पारी खेली .पहले उन्होंने गुजरात के खिलाफ 92 रन की तूफानी पारी खेली थी और अब लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों पर 57 रन बनाए , ड्वेन कॉन्वे ने 47 रन बनाए शिवम दुबे के बल्ले से 27 रन निकले । रायडू ने 14 गेंदों पर बहुमूल्य 27 रन ठोके ।वही आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी ने 3 गेंदों पर 2 छक्का लगाकर पी चिदंबरम स्टेडियम को दर्शनीय खुशी दी और टीम का स्कोर 217 रनों पर लेकर गए।

लखनऊ की ओर से मार्क वुड  ने 4 ओवर में 49 रन देकर तीन सफलता अर्जित की,बिश्नोई के खाते में 3 विकेट रही।

जीत के लिए 218 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना पाई। लखनऊ की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर मायर्स रहे जिन्होंने 22 गेंद  पर तूफानी 53 रन की पारी खेली ,निकोलस पूर्ण 18 गेंदों पर 32 रन बनाए वहीं और एक बार फिर से लोकेश राहुल फ्लॉप साबित हुए जहां 18 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में नाखुश दिखे महेंद्र सिंह धोनी

CSK vs LSG: Despite the victory, Dhoni looked unhappy, put the class of fast bowlers, heard on no ball and wide
PC: IPLT20

हालांकि जीत और हार के बीच केवल 12 रनों का फासला रहा वह पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान धोनी अपने तेज गेंदबाजों से नाखुश नजर आए, जहां उन्होंने कहा की परिस्थिति और दूसरे गेंदबाजों से सीख लेने की आवश्यकता है पिच किस तरीके का बर्ताव कर रही है उसे भी देखना महत्वपूर्ण है नो बॉल  और वाइड बॉल पर काम किया जाना बेहद जरूरी है वही लाइन और लेंथ का भी ध्यान देना अति आवश्यक है। ‌ टूर्नामेंट में आने वाले मैच पर हमें इन सब चीजों पर काम करने की जरूरत होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here