भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है या टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को भारतीय स्पिनरों ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया 99 के स्कोर पर पूरे दक्षिण अफ्रीका की टीम सिमट गई भारत की ओर से आठ विकेट केवल स्पिनरों के झोली में गिरे।
पहले सिराज ने दिखाया दम उसके बाद आई स्पिनरों की बारी
गौरतलब है की पावर प्ले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने तीन विकेट खो दिए थे। पावर प्ले में दक्षिण अफ्रीका की टीम मैच 26 रन बना पाई थी ।मोहम्मद सिराज ने रीजा हेंडरिक्स और मलान को चलता कर दक्षिण अफ्रीका की टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया था वही क्विंटन डिकॉक का विकेट वाशिंगटन सुंदर ने पावरप्ले के दौरान लिया । इसके बाद स्पिनरों ने अपना जादू दिखाया और विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।
कुलदीप यादव और शाहबाज अहमद ने की बोलती बंद

कुलदीप यादव और शाहबाज अहमद ने रनों पर अंकुश लगाना शुरू किया ,जिसका दबाव दक्षिण अफ्रीका की टीम पर पड़ा वहीं कुलदीप यादव ने 4 पॉइंट एक ओवर में 18 रन देकर चार विकेट चटकाए तो दूसरी ओर शहबाज अहमद ने मारक्रम और क्लासेन का महत्वपूर्ण विकेट लेकर सनसनी फैला दी।
8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी ना पाए छू

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के कुल 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू नहीं पाए केवल तीन खिलाड़ी मलान (15 रन )क्लासेस 34 रन तथा जॉनसन ने 14 रनों की पारी खेली।
23 साल पुराना रिकॉर्ड गया टूट
गौरतलब है कि साल 2019 में नैरोबी में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अपना सबसे कम स्कोर 117 रन बनाया था ,वही 23 साल के बाद भारतीय टीम ने 99 रनों पर दक्षिण अफ्रीका की टीम को रोककर कई साल बाद एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दें कि यह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका का चौथा न्यूनतम स्कोर है।
ICYMI! @imkuldeep18 & Shahbaz Ahmed hit the woodwork! 👌 👌 #TeamIndia
South Africa lose Andile Phehlukwayo & Heinrich Klaasen.
Follow the match 👉 https://t.co/XyFdjVrL7K
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia. pic.twitter.com/U8r2N7jYai
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022







