Ranji Trophy 2022-23: आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले रणजी ट्रॉफी का आगाज हो चूका है जहाँ प्रतिभा और अनुभव का समागम देखने मिल रहा है । हालाकिं यह अच्छा प्लेटफार्म है जहाँ अच्छा प्रदर्शन कर आईपीएल ऑक्शन के साथ चयनकर्तओं के नज़र में प्लेयर आ सकते हैं । लिहाजा इसी क्रम में रहाणे और इशांत शर्मा भी लगे हुए हैं । जहाँ महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने 26 चौके और 3 छक्के की मदद से आतिशी 204 रन बनाए। इसी दोहरे शतक के साथ उन्होंने ऐलान कर दिया है की उनमें अभी भी काफी क्रिकेट शेष है ।
टीम इंडिया में जगह के लिए रहे हैं तरस
टेस्ट , वनडे और टी 20 फॉर्मट से अजिंक्य रहाणे अभी बाहर चल रहे हैं किसी समय टीम इंडिया की स्तम्भ रह चुके रहाणे अभी भी टीम में प्रवेश के लिए प्रयास कर रहे हैं जहाँ विजय हजारे कप हो या रणजी ट्रॉफी रहाणे रन का अम्बर लगा रहे हैं ।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने इस साल आखिरी टेस्ट मैच खेला था ।इसी के साथ इस पारी से रहाणे की नजर आगामी आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन पर भी होगी। जहाँ मिडिल आर्डर में अब भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं ।
हैदराबाद के खिलाफ ठोका दोहरा शतक (Mumbai vs Hyderabad, Elite Group B )

मुंबई के कप्तान रहाणे ने चौथे नंबर पर आ कर 261 गेंद पर 204 रन की जबरदस्त पारी खेली जहाँ उन्होंने 26 चौके और 3 छक्के जड़े । वहीँ सलामी बल्लेबाज़ यसस्वी ने 162 रन बनाये । दूसरी ओर सरफ़राज़ ने भी अपनी जबरदस्त फॉर्म को कायमन रहते हुए शतक थोक टीम का स्कोर 600 के पार पंहुचा दिया है । लिहाजा हर रन रहाणे के आने वाले करियर की भविष्य तय करेगी । जहाँ इस दोहरे शतक के बाद आईपीएल ऑक्शन में जरूर उन्होंने धयान अपनी ओर खींचा होगा ।
वीडियो
Ajinkya Rahane gets his Double Century #RanjiTrophy pic.twitter.com/tnP98uiPqd
— Jigar Mehta (@jigsactin) December 21, 2022







