वीडियो: सूर्यकुमार के अपर कट “छक्का” को देखा उड़ गए विलियमसन के होश, सूर्यकुमार ने उड़ाया गर्दा

0
215
views
Williamson shocked after seeing Suryakumar's upper cut six, Suryakumar shocked

IND vs NZ: न्यूजीलैंड और भारत के बीच दूसरा t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार ने अपने जलवे बिखेरे जहां उन्होंने 51 गेंदों पर 111 रनों की आतिशी पारी खेल न्यूजीलैंड के गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दी। अपनी पारी में  सूर्यकुमार यादव ने 11 चौके और 7 छक्के जड़े अगर स्ट्राइक रेट की बात की जाए तो उन्होंने 217 के बवाल स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। जहां न्यूजीलैंड के हर एक तेज गेंदबाजों पर सूर्यकुमार यादव के बल्ले ने अपनी कृपा बरसाई।

आलम यह रहा की शांत स्वभाव के विलियमसन के चेहरे पर भी सूर्यकुमार के चौके और छक्के की शिकन साफ नज़र आई। जहां यह पता नहीं चल पा रहा था कि सूर्यकुमार यादव के लिए कौनस फील्डिंग सेट की जाए। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खिलवाड़ करते नजर आ रहे थे। हालांकि उन्होंने कई जबरदस्त शॉट खेले लेकिन अप्परकट उनमें से एक प्रमुख शॉर्ट रहा जिसे देखकर न्यूजीलैंड के प्लेयर की हवाइयां उड़ गई।

मैच का लेखा जोखा

Williamson shocked after seeing Suryakumar's upper cut six, Suryakumar shocked
PC: BCCI

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे ईशान किशन ने 21 गेंदों पर 36 रन बनाएं। हार्दिक पांड्या ने 13 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम की ओर से सऊदी ने 3 विकेट और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो सफलताएं अर्जित की।  भारत  की  तरफ़  से  हुड्डा  ने  सर्वाधिक  चार  विकेट  लिए।  विलियम्सन  ने  61 रन  बनाए।

फर्गुसन के एक ओवर में जड़ा 22 रन

Williamson shocked after seeing Suryakumar's upper cut six, Suryakumar shocked Williamson

पारी के 19 ओवर में न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी करने आए  फर्गुसन की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त शॉट लगाए जहां उनके एक ओवर में उन्होंने चार चौके और एक जबरदस्त छक्का जड़ा जिसमें अपर कट बेहद शानदार रहा जहां उन्होंने कीपर के ऊपर से गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेज छक्का अर्जित किया ।

विडियो

;

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here