भारत के हारने के साथ होटल में मैच देख रहीं वेस्टइंडीज की प्लेयर ने मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल

0
140
views
West Indies player, who was watching the match in the hotel with India's loss, celebrated, the video went viral
PC: worldcup2022/twitter

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेहद अहम और रोमांचक मुकाबला क्राइस्ट चर्च में खत्म हुआ। जहां आखिरी ओवर की आखिरी 3 गेंदों में साउथ अफ्रीका ने मैच को बदल दिया ,भारत पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही वर्ल्ड कप 2022 से भारतीय टीम की विदाई हुई। इसी के साथ वेस्टइंडीज टीम जो की भारत की हार की कामना कर रही थी, उन्होंने होटल में भारतीय टीम की हार का जश्न मनाना शुरू कर दिया। जहां भारत के हाथों में वेस्टइंडीज की तकदीर थी, लिहाजा भारत की हार पर ही वेस्टइंडीज की जीत टिकी थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम की जीत के साथ वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप 2022 का सपना जीवंत रहा। वहीं होटल की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

वीडियो : होटल में मनाया महिला वेस्टइंडीज प्लेयर्स ने जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

सेमीफाइनल मुकाबला

वेस्टइंडीज का अब सेमीफाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ 30 मार्च को वेलिंगटन के मैदान  और दूसरे सेमीफाइनल का मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 31 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जायेगा। वहीं अब भारतीय टीम आउट हो चुकी है। हालांकि यह कहना गलत नहीं होगा की हार और जीत सिक्के के दो पहलू हैं और हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जो जज्बा दिखाया है वह काबिले तारीफ है। मौके पर सभी बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन वहीं गेंद से भी विपक्षी को अच्छा टक्कर देना सच में गर्व प्रदान करने वाली थी।

मैच समरी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 274/7 रन का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 275/7 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 71 रन शेफाली वर्मा ने 53 रन मिताली राज ने 68 रन तथा हरमनप्रीत कौर ने 48 रनों का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका की लोरा ने 80 रन लारा ने 49 रन, डु प्रीज ने 52 रन बनाए।

अंक तालिका पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया की टीम 14 अंकों के साथ टॉप पर है ।वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम 11 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है इंग्लैंड की टीम 8 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर, वेस्टइंडीज की टीम 7 अंकों के साथ चौथे पायदान पर भारतीय टीम 6 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here