विराट कोहली ने भारतीय वूमेंस टीम को आईसीसी वर्ल्ड कप 2022 से आउट हो जाने के बाद सोशल मीडिया द्वारा संदेश भेजा है। जिसमे बाद उनकी चर्चा एक बार फिर से होने लगी है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट के बाद लोग ना केवल महिला टीम के सम्मान में कसीदे पढ़ रहें हैं, वहीं कोहली के दिए गए बयान पर भी खूब प्यार लूटा रहें हैं।
बेहद रोमांचक मैच में भारतीय टीम की हुई हार
एक समय भारतीय टीम ने मानों सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था। लेकिन आखिरी ओवर में दीप्ति के नो बॉल से सारा मोमेंटम दक्षिण अफ्रीका के खेमें में शिफ्ट हो गया, जहां इसके बाद भारतीय टीम वापसी नहीं कर पाई और इस तरह वेस्टइंडीज की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मैच इतना शानदार रहा की मिताली, शैफाली, स्मृति , हरमनप्रीत ने जमकर खेला जहां हर डिपार्टमेंट में महिला टीम ने जान झोंक दी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। इतने पास आकर भी भारतीय टीम उस जीत से दूर रह गई। वहीं वर्ल्ड कप सपना जरूर भारतीय टीम का टूटा लेकिन मनोबल नही टूटा । जहां भारतीय टीम ने पाकिस्ताम को रौंदकर वर्ल्ड कप के अभियान की शुरूआत की थी लेकिन अंत दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार से हुई।
विराट ने किया ट्वीट
Always tough to bow out of a tournament you aim to win but our women’s team can hold their heads high. You gave it your all and we are proud of you. 🙏🏻🇮🇳
— Virat Kohli (@imVkohli) March 28, 2022
“आप जिस टूर्नामेंट को जीतने का लक्ष्य रखते हैं, उससे बाहर निकलना हमेशा कठिन होता है लेकिन हमारी महिला टीम अपना सिर ऊंचा कर सकती है। आपने इसे अपना सब कुछ दिया और हमें आप पर गर्व है।”
शरुआत से किया था विराट ने महिला टीम को सपोर्ट
No better time to cheer for the #WomenInBlue and show the strength of #HamaraBlueBandhan than this, ‘cause it’s time for the ICC Women’s World Cup 2022!
So set your alarms for 6.30 AM on Mar 6, 2022 & watch #PAKvIND on @StarSportsIndia & Disney+Hotstar | ICC #CWC22 #ad https://t.co/OSAvQTmKAm— Virat Kohli (@imVkohli) March 2, 2022
विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा था की #WomenInBlue के लिए चीयर करने और #HamaraBlueBandhan की ताकत दिखाने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता, क्योंकि यह ICC महिला विश्व कप 2022 का समय है! तो 6 मार्च 2022 को सुबह 6.30 बजे के लिए अपना अलार्म सेट करें और देखें।भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेहद अहम और रोमांचक मुकाबला क्राइस्ट चर्च में खत्म हुआ। जहां आखिरी ओवर की आखिरी 3 गेंदों में साउथ अफ्रीका ने मैच को बदल दिया ,भारत पर 3 विकेट से जीत दर्ज की।
इसके साथ ही वर्ल्ड कप 2022 से भारतीय टीम की विदाई हुई,वेस्टइंडीज का अब सेमीफाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ 30 मार्च को वेलिंगटन के मैदान और दूसरे सेमीफाइनल का मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 31 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जायेगा।







