भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल जारी है जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की । भारतीय गेंदबाज़ों ने जबरदस्त गेंदबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को 177 रन पर समेट दिया । वहीँ भारत ने अपनी पहली पारी में 250 का आंकड़ा तीसरे सेशन में पूरा कर लिया है । भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने जबरदस्त पारी खेली और 120 रन बनाये और दूसरी ओर जडेजा ने अर्धशतकीय पारी खेल भारतीय टीम को मजूबत स्तिथि पर ला खड़ा किया । वहीँ भारत के दिग्गज प्लेयर पुजारा और विराट सस्ते में आउट हुए । जहाँ विराट बसकिस्मत रहे । आगे खबर विस्तार से ।
टॉड मर्फी ने किया विराट को पस्त

डेब्यूटेंट टॉड मर्फी ने अपने पदार्पण मैच में जबरदस्त धारधार गेंदबाज़ी की और भारतीय बल्लेबाज़ों को शांत रखा । जहाँ नियमित अंतराल पर उन्होंने विकट भी हासिल किये । जिसमें उन्होंने उन्होंने केएल राहुल (20 रन), रविचंद्रन अश्विन (23 रन), चेतेश्वर पुजारा (7 रन), विराट कोहली (12 रन) और भरत को एलबीडबल्यू आउट किया ।
नहीं चला कोहली का बल्ला
नंबर 5 पर बल्लेबाज़ी करने आये विराट कोहली ने चौके के साथ अपना खाता खोला । जहाँ एक बार फिर विराट कोहली मैदान पर जबरदस्त दिखाई दे रहे थे । ठीक लुंचके बाद विराट का विकेट गिरा जब वे 26 गेंद में 2 चौके की मदद से 12 रन बना चुके थे ।
लंच के ठीक बाद 53 वे ओवर डेब्यूटेंट टॉड मर्फी करने आये जहाँ पहली ही गेंद पर विराट कोहली को डेब्यूटेंट टॉड मर्फी ने फसा लिया । लेग साइड में जा रही गेंद पर विराट कोहली ग्लांस करना चाहे जहाँ गेंद ने बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्ताने में चली गई हालाकिं विकेटकीपर के दस्ताने से गेंद एक बार चित भी गई थी लेकिन एलेक्स ने कैच ले लिया । जहाँ विराट को किस्मत पर यकीन नहीं हुआ । जो गेंद विराट कही भी मार सकते थे उस गेंद पर विराट को अपना विकेट गवाना पड़ा ।
वीडियो
💥Murphy strikes on very first ball after Lunch.
💥Virat Kohli goes for 12(26).#INDvsAUS #ViratKohli𓃵 #Murphy pic.twitter.com/0HybX8TBAa
— Cricket Fan (@Cr1cket_Fan) February 10, 2023







