भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 2 अक्टूबर को गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाएगा ।जहां पहला मुकाबला भारतीय टीम ने त्रिवेंद्रम में आठ विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ,जहां भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप और दीपक शहर की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया वहीं बाद में सूर्यकुमार यादव और केरल राहुल की अर्धशतकीय पारी ने भारतीय टीम को जीत दिलाई।

भारतीय टीम त्रिवेंद्रम को अलविदा कह गुवाहाटी में प्रवेश कर चुके हैं ।वहीं त्रिवेंद्रम से निकलने से पहले भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दीपक चहर ने केक काटकर होटल से विदाई ली ।वही सैकड़ों लोग एयरपोर्ट पर टीम इंडिया को विदा करने पहुंचे वही गुवाहाटी के एयरपोर्ट पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने मिला जहां सैकड़ों की संख्या में लोग एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का स्वागत करते दिखाई दिए ।

वहीं एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय भी काफी तादाद में लोग भारतीय खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए कतार में दिखाई दिए ।होटल में पहुंचने के साथ ही होटल में पारंपरिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ टीम इंडिया का स्वागत हुआ जहां पारंपरिक लोक गीत का आयोजन होटल की ओर से किया गया।
ऋषभ पंत क्विंटन डी कॉक के साथ दिखे

गौरतलब है कि एयरपोर्ट के मीटिंग हॉल में ऋषभ पंत और डिकॉक आपस में बातचीत करते देखे गए वहीं दिनेश कार्तिक भी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रबाडा से बातचीत करते पाए गए।

जसप्रीत बुमराह की जगह सिराज टीम में हुए शामिल
दक्षिण अफ्रीकी के ख़िलाफ़ द्विपक्षीय श्रृंखला के बचे दो मैचों के लिए जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में स्थान दिया गया है ।जहां चोटिल बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज की वापसी टीम इंडिया में हुई है।
Thiruvananthapuram ✅
Hello Guwahati 👋#TeamIndia | #INDvSA | @mastercardindia pic.twitter.com/QQU2cdVxF5
— BCCI (@BCCI) September 30, 2022
;







