भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सेंट किट्स के मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम ने 5 विकेट पर 164 रन बनाने । जहां लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार ने 44 गेंद में 76 रनों की आतिशी पारी खेल भारतीय टीम को 20 ओवर में 165/3 रन के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई।
360 डिग्री शॉट के लिए मशहूर सूर्यकुमार ने खेली आतिशी पारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ 77 रन की पारी खेलने वाले सूर्यकुमार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी आजमाया गया। 360 डिग्री शॉट खेलने में माहिर सूर्यकुमार ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की जहां कई शॉट प्रतिद्वंद्वियों को हैरान करने पर मजबूर कर गई। अपने अतरंगी शॉट्स के बल पर ना केवल फैंस बल्कि वेस्टइंडीज के प्लेयर्स भी उनके मुरीद हो गए। सूर्यकुमार ने फील्ड के साथ खिलवाड़ करते हुए शानदार शॉट खेल सभी का दिल जीता।
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अलजर्री जोसेफ के ओवर में सूर्य कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया एवं कुछ ऐसे ही अतरंगी शॉट लगाकर दर्शकों के साथ प्रतिद्वंदी के खेमें में भी हलचल सी मचा दी।
ICC रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंचे सूर्यकुमार

आयरलैंड , इंग्लैंड और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 में शानदार प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार अब ICC टी 20 रैंकिंग में 816 रेटिंग अंक के साथ नंबर 2 पर पहुंच चुके हैं । जहाँ अब सूर्यकुमार बाबर आज़म जो की टी 20 I के नंबर 1 बल्लेबाज़ हैं उन्हें अब सूर्यकुमार कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं और यह कहना गलत नहीं होगा की एक बड़ी पारी और बाबर आज़म की बादशाहत का अंत सूर्यकुमार करते नज़र आयेगें । बाबर आज़म और सूर्यकुमार के बीच 2 रेटिंग अंक का अंतर है ।
10 वे ओवर में सूर्यकुमार ने जोसेफ की गेंद पर शानदार 90 डिग्री खेलकर गेंद को गेंद को चौके के लिए भेजा । गेंद में उछाल का भरपूर फायदा उठाया और घुटने पर पूरा शरीर के वजन को डालकर ऑफ साइड स्लिप की दिशा में गेंद को कट कर चौका अर्जित किया । इस शॉट का कोई भी जवाब गेंदबाज़ के पास नहीं था । सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 शानदार आतिशी छक्का जड़ा । सूर्यकुमार की इस शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से रौंद दिया । वहीँ 6 तारीख को अब सीरीज का चौथा मुकाबला फ्लोरिडा में खेला जायेगा ।
वीडियो
Ridiculous from Suryakumar Yadav, watch it in @FanCode. #Ad #IndvWI pic.twitter.com/n3v1RUHYFK
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2022







