क्रिकेट में पहले गेंदबाजी एक्शन, फिर 161.3 किमी की रफ्तार और फिर अपने बेबाक मिजाज के लिए मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर आजकल अपने बयान से सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल में उन्होंने अपनी ही तारीफों के कसीदे पढ़ने लगे। जहां उन्होंने यहां तक बोल दिया की उन्होंने दुनिया के तीन चक्कर दौड़ दौड़ कर लगा दी है। अक्सर ऐसे भी बयान से सनसनी पैदा करने वाले प्लेयर अख्तर एक बार फिर ट्रोलर्स का निशाना बने हैं।
बोलते बोलते काफी आगे निकल जाते हैं अख्तर
अपने अंदाज और क्रिकेट की बारीकियों को बताते बताते अख्तर अपनी बड़ाई करने में चूक नहीं करते कभिंकभी तो आलम ऐसा होता है की वो अपनी ही बड़ाई के कसीदे पढ़ते पढ़ते जज्बाती हो जाते हैं। हालांकि ये ठीक है की मेहनत से ही कामयाबी मिलती है और अख्तर ने कड़ी मेहनत जरूर अपने करियर में की लेकिन खुद की तारीफों के पुल बनाने की महारथ भी इस बॉलर की खासियत है यह क्रिकेट कैरियर के बाद पता चली।
सोशल मीडिया पर उन्होंने यह भी बताया की वह अपनी पाव की ताकत और स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए ट्रैक्टर व ट्रक को खींचते थे। यहीं नहीं उन्होंने यह भी बोला की मैं काफी लंबी रनअप से दौड़कर बॉल फेकता था। रन अप इतनी लंबी होती थी की अगर उसकी गणना की जाए तो “मैं 3 बार दुनिया के चक्कर लगा चुका हूं।”

उन्होंने यह भी साफ किया की जब वे दुनिया के 3 चक्कर भाग के लेंगे तो यह साफ है की उनके घुटने खराब होंगें वहीं उन्होंने हमेशा ये कहा की जांघों में ताकत एक तेज गेंदबाज के लिए बेहद जरूरी है। जहां गति के लिए उन्होंने कई अलग अलग प्रकार की कठिन ट्रेनिंग ली।
फैंस ने लिया आड़े हाथों
फैंस ने ये सुनने के साथ ही अख्तर को आड़े हाथों लेते हुए टिप्पणी करनी शुरू कर दी । आलम यह रहता है की शोएब को पता भी नहीं होता और वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाते हैं और फिर वह ये पूछते हुए पाए जाते हैं की “अब मैंने ऐसा क्या किया जो मैं ट्रेंड कर रहा हूं।”
Can anyone fill me in? Why am i trending? What have i done now?
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) June 4, 2022
अपनी बातों से चर्चा का विषय बनने वाले अख्तर भारतीय क्रिकेट में बड़ी जबरदस्त दिलचस्पी दिखाते हैं और कभी कभी भारतीय प्लेयर के अच्छे प्रदर्शन पर गुणगान करना उन्हें भारी भी पड़ जात है। बरहाल इस बार पृथ्वी के तीन चक्कर के मामले में शोएब की जबरदस्त खिंचाई हो रही है। कभी अपनी तेज गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले अख्तर आजकल आपने बयान की वजह से चर्चा का कारण बने हैं ।
अख्तर का बयान
— Prabhat Sharma (@PrabS619) June 5, 2022
अख्तर ने पाकिस्तान के ओर से खेलते हुए वनडे में कुल 163 मैच में 247 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं टेस्ट मैच में अख्तर ने कुल 46 मैच में 178 विकेट हासिल किया है। टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अख्तर के नाम 19 विकेट हैं ।वहीं रावलपिंडी एक्सप्रेस आजकल अपने बयान बाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं।







