इंडिया कैपिटल और गुजरात जायंट्स के बीच लेजेंड्स लीग का पहला मैच इडेन गार्डन में खेला जा रहा है। जहां सहवाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया कैपीटल्स ने नर्स के आतिशी शतकीय पारी की बदौलत 179 रन 7 विकेट पर बनाए। जहां जीत के लिए गुजरात जायंट्स को 180 रनों की दरकार है।
छठे नंबर पर आकर नर्स ने खेली तूफानी पारी

नर्स ने आने के साथ पहले समय लिया फिर अपने नेचुरल अंदाज़ में खेल का प्रदर्शन किया और 9 छक्के और 8 चौके की मदद से 103 रन की नाबाद पारी खेली जहां उनका स्ट्राइक रेट 239.5 का रहा। नर्स ने हर ओर शॉट खेले। जहां उन्होंने अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी की । 45 रन के स्कोर पर उन्हें जीवनदान मिला जब lbw की अपील को खारिज कर दी गई । जहां गेंद विकेट को लगती नजर आ रही थीं ।
महज 34 रन पर गिर गए थे 4 विकेट

पहले चार विकेट इंडिया कैपिटल ने 34 रन पर खो दिए थे। जहां मासाकादा 7, मायर ने 9 रन, कैलिस 0, रामदीन ने 26 गेंद में 31 रन बनाए। सुहैल 0 पर आउट हुए।
अशोक डिंडा का किया बल्लेबाज़ों ने बुरा हाल
अशोक डिंडा ने पारी की पहले ओवर में 11 रन लुटाए तो दूसरे अपने ओवर में उन्होंने 15 रन दिए। जहां उनकी इकॉनोमी 13.00 की रही। आईपीएल में भी अधिक इकोनॉमी के लिए वे काफी फैंस के निशाने पर भी आए थे।
इन 3 गेंदबाजों ने चटकाए 2/2 विकेट

अप्पन्ना ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाएं। एमरित ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। थिसारा परेरा ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। जहां पहले 4 विकेट केवल 34 रन पर गिर थे इसके बाद इंडिया कैपिटल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
रामदीन ने भी दिखाया दम
रामदीन ने 26 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। प्लंकेट ने 15 रन बनाए।
video
What an innings by Nurse#AshleyNurse #LLC #LegendsLeagueCricket pic.twitter.com/cSaSRNbsrK
— Cricket fan (@Cricket58214082) September 17, 2022
;







