वीडियो: धवन का पहले तोड़ा “हेलमेट” फिर मायर्स ने “सुपरमैन” बन लिया बाउंड्री पर धवन का अद्भुत कैच, धवन के उड़े होश!

0
195
views
Video: Dhawan's helmet first broke, then Myers became
Pc: Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुलाबला क्वींस पार्क में खेला गया । जहाँ टीम इंडिया के सामने वेस्टइंडीज ने होप की शतक के बदौलत जीत के लिए 312 रन का लक्ष्य रखा। जहाँ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए। वहीँ लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान शिकार धवन 31 गेंद में 13 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर काइल मेयर्स के अद्भुत कैच की बदौलत आउट हुए । जहाँ हवा में छलांग लगाकर उन्होंने इस कैच को अंजाम दिया ।



इससे पहले  वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज़ शाई होप ने 115 रनों की शानदार पारी खेली। वहीँ कप्तान निकोलस पूरन ने 74 रन बनाए। भारत की ओर से शार्दूल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किये जिनका बखूबी साथ दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लेकर दिया ।आवेश खान ने 6 ओवर में 54 रन दे दिए और सबसे महंगे गेंदबाज़ साबित हुए ।

होप और पूरन ने खेली शानदार पारी

Video: Dhawan's helmet first broke, then Myers became "Superman" Dhawan's amazing catch on the boundary, Dhawan lost his senses!
PC: ESPN

अपने 100वें वनडे में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज़ होप ने शानदार शतक जड़ा और विश्व के ऐसे 10वें बल्लेबाज बने जिन्होंने  अपने 100 वे वनडे में यह कारनामा किया हो । इसके साथ ही वे वेस्टइंडीज की ओर से ऐसा करने वाले चौथे वेस्टइंडीज के प्लेयर बने उनसे पहले गॉर्डन ग्रीनीज, क्रिस गेल,  रामनरेश सरवन यह खास उपलब्धि प्राप्त कर चुके थे ।

पूरन ने खेली कप्तानी नॉक



निकोलस पूरन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार 74 रन बनाये जिसमें उन्होंने शानदार 6 छक्का और 1 चौका जड़ा । शुरुआत में वे धीमा खेले लेकिन जैसे ही वे सेट हुए उन्होंने अपना बल्ले से ताबड़तोड़ शॉट खेले जहाँ पूरन और शाई होप के बीच 126 गेंद में 117 रन की शानदार साझेदारी हुई ।

शिखर धवन नहीं खेल पाए कप्तानी पारी

Video: Dhawan's helmet first broke, then Myers became "Superman" Dhawan's amazing catch on the boundary, Dhawan lost his senses!
PC: BCCI

शिखर धवन से फैंस बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे लेकिन वे सफल नहीं हुआ । वो पहली गेंद से ही संघर्ष करते दिखे ।पहले वनडे में मैन ऑफ़ द मैच बने धवन जिन्होंने  97 रनों की शानदार पारी खेली थी दूसरे मुकाबले में  बेदम साबित हुए । जहाँ उन्होंने  31 गेंद का सामना करते हुए केवल 13 रन बनाए। जिसमें न ही एक चौका और ना ही एक छक्का शामिल रहा ।

रोमारियो शेफर्ड की 11 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर धवन के सीधी हेलमेट से जा टकराई जहाँ गेंद टकराने के साथ उनके हेलमेट से बैक फ्लैप निकल आया । उसके ठीक बाद छठी गेंद पर  गेंदबाज़ को सबक सीखने के चक्कर में कट शॉट से छक्के जड़ने की मंशा से धवन ने शॉट खेला और काइल मेयर्स ने थर्ड मेन की दिशा में शानदार कैच छलांग लगाकर कैच पकड़ा।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here