आज ऋषभ पंत का जन्मदिन है। जहां 4 अक्टूबर 1997 में उनका जन्म हुआ था और वे अब 25 साल के हो चुके हैं। जहां 25 साल की उम्र में उन्होंने कई बड़े मकाम हासिल कर लिए हैं। दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ अपने ताबड़तोड़ अंदाज के लिए जानें जाते हैं। जिन्हे चयनकर्ता के साथ ही साथ भारतीय कप्तानों का भी जबरदस्त सपोर्ट मिला और लगातर उन्हें अलग अलग सीरीज का हिस्सा रहे, आलम यह रहा की साहा, संजू सैमसन , दिनेश कार्तिक को छोड़ कर चयनकर्ता ने इंग्लैंड दौरे पर भी पंत को तरजीह दी और पंत ने भी न्याय करते नजर आए। वहीं आईपीएल 2022 के ठीक बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पंत 3 मैचों की टी 20 सीरीज के लिए कप्तान भी चुने गए जहां सीरीज 1/1 की बराबरी पर छूटा। वहीं एशिया कप के बाद पंत टीम में तो शामिल हैं लेकिन उनकी बारी ना आना चिंता का विषय जरूर लग रहा है। जहां।हार्दिक और हार्दिक के बाद कप्तान रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक को तरजीह देते नजर आ रहे हैं। लिहाजा क्रिकेट पंडितों की मानें तो पंत की जगह अब दिनेश कार्तिक लेते हुए नजर आ सकते हैं।
पहले ऑस्ट्रेलिया का सीरीज और अब दक्षिण अफ्रीका के सीरीज में नहीं मिल रहा मौका

पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत मौके के लिए तरसे हालांकि दिनेश कार्तिक ने जब भी मिले मौके तो उनको भुनाने की जुगत में दिखाई देते रहे हैं और उनमें उन्हें कामयाबी भी मिली है। चाहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 गेंद पर 10 रन की बात हो या द.अफ्रीका के खिलाफ 17 रन की पारी । रोहित शर्मा की पहली पसंद अब कार्तिक बनते जा रहे हैं। हालांकि रोहित शर्मा ने भी कबूला की पंत के साथ कार्तिक को भी अधिक मौके नहीं मिल पा रहे हैं लेकिन हम स्तिथि के अनुसार कार्य करते नज़र आ रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिल सकता है पंत को पहले उतरने का मौका
जहां वर्क लोड की दुहाई देकर बीसीसीआई ने विराट को तीसरे मैच में आराम देने का निर्णय लिया है वहीं हार्दिक की।गैरमौजूदगी में पंत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका टीम इंडिया से सकती है। डगआउट में बैठ रहे पंत के पास समय कम है जहां उन्हें करारे प्रदर्शन से आलोचकों के मुंह को बंद करना होगा। लिहाजा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में पंत से बड़ी और आकर्षक पारी खेलने की उम्मीद क्रिकेट फैंस करते नजर आ रहे हैं।
12 की उम्र में घर छोड़ चुके थे ऋषभ

गौरतलब है की क्रिकेट को छोटी उम्र में सब कुछ बना चुके पंत ने क्रिकेट के लिए 12 साल की उम्र में रुड़की स्तिथ घर को छोड़कर दिल्ली आकर प्रैक्टिस करनी शुरू की और महज 19 साल की आयु में अंदर 19 विश्व कप में क्वार्टरफाइनल के मैच में नांबिया के खिलाफ शतक जड़ अपना नाम बना लिया
साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत ने अपना पहला शतक जड़ा जहां सिडनी के मैदान की चौथी मुस्कील भारी पारी में पंत ने 159 रनों की पारी खेल मैच को ड्रॉ करवाया और सीरीज में भारत ने 2/1 से जीत दर्ज की। जहां गाबा का घमंड भारत ने तोड़ा था।
ऋषभ पंत की टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो ऋषभ पंत ने खेले गए कुल 31 मैच की 53 पारियों में 2123 रन बनाए हैं जो उनका औसत तेरा लिश्कारा है जो उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 159 कराए उन्होंने पांच शतक और 10 अर्धशतक टेस्ट क्रिकेटर बनाएं।

वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो ऋषभ पंत ने खेले गए कुल 27 वनडे पारियों में 840 रन 36 के औसत से बनाया जाए उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 125 रनों का है जहां उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक के पारी वनडे क्रिकेट में खेली है।
t20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात की जाए तो 61 मैच की ,51 पारियों में उन्होंने 934 रन 23 की औसत से बनाए हैं . सर्वाधिक स्कोर नाबाद 65 रनों का रहा है वहीं अब तक उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारी t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल चुके हैं।







