वीडियो: पॉवेल ने 104 मीटर का जड़ दिया छक्का, सर पकड़ने को मजबूर हुआ ये प्लेयर, उड़े मुजराबानी के होश

0
83
views
West Indies vs Zimbabwe, 8th Match, Group B

West Indies vs Zimbabwe, 8th Match, Group Bआईसीसी मेंस टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का आठवा मुकाबला होबार्ट के मैदान कर खेला जा रहा है। जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 153 का स्कोर 7 विकेट पर बनाया जहां जीत के लिए जिम्बाब्वे की टीम को 154 रनों की दरकार है। यह मैच वेस्टइंडीज के लिहाजा से बेहद अहम है। वहीं इस मैच में चार्ल्स ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली तो पॉवेल के 104 मीटर छक्के से पूरा होबार्ट का मैदान गूंज उठा।

चार्ल्स अपने अर्धशतक से 5 रन से चुके

 

चार्ली ने वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 36 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रन बनाया हालांकि पॉवेल की गलत कॉल की वजह से वे रन आउट हुए। जहां इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला का आरंभ हुआ वहीं केवल 11 गेंद में वेस्टइंडीज ने अपने 4 विकेट गवा दिए। वेस्टइंडीज ने अपने पावरप्ले के दौरान 6 ओवर में 49 रन एक विकेट के नुकसान पर बनाए थे।

Powell hit a six of 104 meters, this player was forced to catch his head, lost his senses

सिकंदर रजा और मुजराबानी की जबरदस्त गेंदबाजी

सिकंदर रजा ने एक बार फिर साबित किया की वे जिम्बाब्वे के क्रिकेट इतिहास के क्यों सबसे उम्दा प्लेयर में से एक हैं। इस बार उन्होंने गेंद से कमाल दिखाया और 4 ओवर में 19 रन देकर 3 सफलता अर्जित की। मुसारबानी ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

19 वें ओवर में पॉवेल ने जड़ा 104 मीटर का छक्का

West Indies vs Zimbabwe, 8th Match, Group B

अपने ताबड़तोड़ अंदाज के लिए मशहूर पॉवेल ने 21 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। जहां उन्होंने 19.3 ओवर में मुजराबानी के ओवर में मिड ऑफ की दिशा में 104 मीटर का जबरदस्त छक्का जड़ा। जहां नॉन स्ट्राइकर एंड में खड़े अकिला ने शॉट को देकर अपना सर पकड़ लिया। जहां गेंद जबरदस्त दूरी तय करती हुई आसमान में गई।

विडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here