पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला गाले के मैदान पर पाकिस्तान ने 4 रनों से जीत लिया इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। रोमांचक मैच को शफीक ने 160 रनों की शानदार पारी खेली और एक छोर को संभालकर रखा। जहां उन्होंने 8 घंटे बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया। यहीं नहीं पाकिस्तान की जीत के नायक भी रहे । जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा भी गया। जिसके बाद उनकी तुलना पुजारा से की जा रही है ।
अब्दुल्ला शफीक (22 वर्ष 242 दिन की आयु) एक टेस्ट मैच की चौथी पारी में 400+ गेंदों का सामना करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। जहाँ उनकी पारी ने भारतीय टेस्ट दिग्गज पुजारा की याद दिला दी । जहाँ यह कहना गलत नहीं होगा की पाकिस्तान को शायद उनका दीवार मिल चूका है ।
मैच समरी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।जहां श्रीलंका ने पहली पारी में 222 रन बनाए पहली पारी में श्रीलंका की ओर से दिनेश चंडीमल ने 76 बनाए ।पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 58 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में कुल 218 रन बनाकर सिमट गई। जहां बाबर आज़म ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 119 रनों की शानदार पारी खेली। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहां दिनेश चंडीमल नाबाद 94 रनों की पारी खेली ,कुशल मेंडिस ने 76 रनों का योगदान दिया ।पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज ने 88 रन देकर 5 विकेट चटकाए ।
342 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 408 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 160 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। वहीं बाबर आजम ने 104 गेंदों पर 55 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से जयसूर्या ने शानदार प्रदर्शन किया और 135 रन देकर चार विकेट चटकाए। जहाँ इस मैच को 4 विकेट से पाकिस्तान ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई ।
अब्दुल्ला शफीक बने मैन ऑफ द मैच
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहां उन्होंने 408 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 160 रनों की पारी खेली।
तोड़े ये रिकॉर्ड

1)अब्दुल्ला शफीक टेस्ट क्रिकेट हिस्ट्री के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गये जिन्होंने 8 घंटे से अधिक मैदान पर व्यतीत किया और सफल चेज का हिस्सा रहें।
2)किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा सामना की गई सर्वाधिक गेंदें की लिस्ट में दूसरे स्थान पर शफीक आ गए हैं ।
| 425 गेंद | बाबर आजम बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022 |
| 408 गेंद | अब्दुल्ला शफीक बनाम श्रीलंका |
3)टेस्ट मैच की चौथी पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक स्कोर की लिस्ट में अब तीसरे स्थान पर पहुंचे युवा शफीक
196 – बाबर आजम बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022
171* – यूनिस खान बनाम श्रीलंका, 2015
160* – अब्दुल्ला शफीक बनाम श्रीलंका,
4)एशिया में चौथी पारी के सफल रन चेज में शीर्ष स्कोर:
210* – काइल मेयर्स बनाम श्रीलंका
171* – यूनिस खान बनाम श्रीलंका
160*- शफीक वस श्रीलंका







