PAK vs AUS: क्रिकेट में हुआ पहली बार, स्टार्क और उनकी पत्नी एलिसा ने की एक समय में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी, गजब का संजोग

0
130
views
PAK vs AUS: For the first time in cricket, Starc and his wife Alyssa batted against Pakistan at a time, a wonderful combination
PC:ICC/Twitter

क्रिकेट जगत राज बेहद शानदार संजोग रहा जहां ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिच स्टार्क और उनकी धर्मपत्नी एलिसा हेली ने एक साथ अलग अलग जगहों पर पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाज़ी की। यह क्रिकेट जगत में पहला संजोग बना जब पति पत्नी एक ही प्रतिद्वंदी के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। जहां स्टार्क  रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम रावलपिंडी पाकिस्तान में बल्लेबाजी कर रहे थे। वही उनकी धर्मपत्नी एलिसा हिली बे ओवल मौंगानूई में वर्ल्ड कप 2022 के छठे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलती नजर आई।

मिच स्टार्क की पत्नी बनी मैन ऑफ द मैच

गौरतलब है कि स्टार की पत्नी एलिसा हिली को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया । जहाँ एलिसा ने सात चौके की मदद से 79 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली एवं ऑस्ट्रेलियाई टीम को 7 विकेट से पाकिस्तान पर जीत हासिल करने में बेहद अहम भूमिका अदा की ।गौरतलब है कि इस जीत के साथ महिला विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जा चुकी है ।

स्टार्क और एलिसा कर रहे थे पाकिस्तान के खिलाफ  बल्लेबाजी (Mitch Starc and Alyssa Healy was batting against Pakistan)

गौरतलब है कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम रावलपिंडी में चल रहे पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान की पहली पारी  476 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके उपरांत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 459 रन बना है। जहां आज स्टार्क ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से 13 रन बनाए, वहीं जब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क  पाकिस्तान के विरुद्ध बल्लेबाजी कर रहे थे तो दूसरी ओर बे ओवल के मैदान पर उनकी धर्मपत्नी एलिसा  पाकिस्तान महिला टीम के विरुद्ध अपना बल्लेबाजी का जौहर दिखा रही थी।

पति पत्नी अपनी टीम को कर रहे थे मदद

एक और जहां स्टाक रावलपिंडी पाकिस्तान में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की बढ़त के करीब ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहुंचा रहे ,थे तो वहीं दूसरी ओर महिला विश्वकप में पाकिस्तान के 190 रन के स्कोर के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार्क की पत्नी आगे बढ़ रही थी। मजे की बात यह है की तेज गेंदबाज स्टाक ऑस्ट्रेलिया पुरुष क्रिकेट टीम के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक है वहीं उनकी धर्मपत्नी एलिसा  ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की सबसे धुआंधार बल्लेबाजों में से एक है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here